एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से उनका पूरा परिवार आए दिन एक नई मुसीबत का सामना कर रहा है। पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले में हर रोज एक नई कड़ी खुल रही है। वहीं पुलिस को भी नए सुराग मिल जाते हैं। हाल ही में उन्हें राज के ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली जिसके बाद शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। इन्हीं सब के बीच एक्टर करण कुंद्रा को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, राज कुंद्रा के धंधे के खुलासे होने के बाद लोगों ने करण कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी का पति समझ लिया और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। अब एक इंटरव्यू के दौरान करण ने इन परेशानियों के बारे में बताया और लोगों के सामने अपनी छवि को लेकर चिंता जाहिर की। उन्हें स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही कोई रिश्ता-नाता है।
2 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा सरनेम एक सा होने की वजह से हुआ। लोग कन्फ्यूज हो गए और राज कुंद्रा की जगह करण कुंद्रा को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं कई जगह लोगों ने राज की तस्वीर की जगह करण कुंद्रा की फोटो का इस्तेमाल कर लिया। जिसके बाद करण काफी परेशान हो गए और अब इन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान करण ने कहा, ‘न सिर्फ फोटो कुछ लोगों ने तो मेरे नाम का भी इस्तेमाल किया। जब मैं सोकर उठा और मैंने ट्विटर देखा तो बहुत सारे लोगों को लग रह था कि इस विवाद में मैं गिरफ्तार हुआ हूं। लोग मुझे टैग कर के ट्वीट कर रहे थे। ये सब देखकर मुझे ये समझने में थोड़ा टाइम लगा कि आखिर हुआ क्या है और बाद में मुझे समझ आया कि लोग मुझे राज कुंद्रा समझ रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण आगे कहते हैं, ‘कुछ तो समझ गए थे कि गलती से हुआ है और कुछ ने तो गालियां देना ही शुरू कर दिया। वो लोग मुझे टैग कर के उल्टा सीधा बोलने लगे जिसके बाद मेरे फैंस ने उन्हें रिप्लाई किया और सही जानकारी दी। ऐसा पहले भी हो चुका है जब किसी ने मुझे शिल्पा शेट्टी का पति कहा था लेकिन तब मैंने इसे गंभीर रूप से नहीं लिया था। लेकिन इस बार ये मेरे लिए काफी फ्रस्टेटिंग हो गया था।’
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया था। आज यानी 27 जुलाई को राज की कस्टडी को लेकर सुनवाई होनी है और फैसला आएगा कि उन्हें बेल मिल जाएगी या एक बार फिर हिरासत बढ़ा दी जाएगी। इस बीच कई बड़े खुलासे हुए हैं जिनमें कई सारे लोगों के शामिल होने की शंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।