फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोमो शूट के मौके पर बोले करण वाही, बिग बॉस के घर जाऊंगा लेकिन इस शर्त पर

Fri, 30 Aug 2019 05:27 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Aug 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Karan Wahi wants go in salman khan show Bigg Boss with Ravi Dubey and rithvik dhanjani
Karan Wahi - फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी सिनेमा के सुल्तान कहे जाने वाले सलमान खान लगता है इस बार अपने मशहूर टीवी रिएल्टी शो बिग बॉस में भी जोड़ियां बनाने वाले हैं। ऐसा वह अपने प्रोडक्शन हाउस के रिएल्टी शो नच बलिए 9 में पहले ही कर चुके हैं।


दरअसल बिग बॉस का एक नया प्रोमो हाल ही में टीवी कलाकारों करण वाही और सुरभि ज्योति के साथ एक जिम में शूट किया गया। सलमान खान भी इस प्रोमो में कसरत करते दिखेंगे। प्रोमो में करण और ज्योति के बीच प्यार और तकरार वाला रिश्ता दिखाया गया।
 
Karan Wahi wants go in salman khan show Bigg Boss with Ravi Dubey and rithvik dhanjani
Karan Wahi - फोटो : social media
इस मौके पर जब करण वाही से पूछा गया कि क्या वह भी बिग बॉस के इस बार के प्रतिभागी हैं या कि वह इस बार शो के प्रतिभागी बनना पसंद करेंगे, करण ने कहा, ‘तीन महीने किसी घर में बंद रहने का ख्याल ही मुझे डरा देता है। लेकिन अगर कभी ऐसा हुआ तो मैं चाहूंगा कि मैं अपने दोस्तों रवि दुबे और ऋत्विक धनजानी के साथ बिग बॉस के घर जाऊं। अगर शो बनाने वाले मेरी ये शर्त मान लेते हैं तो मुझे बिग बॉस का मेहमान बनने में कोई दिक्कत नहीं है।’

पढ़ें: 'इंशाअल्लाह' से पहले भी हो चुके हैं सलमान-संजय के मतभेद, कहा था- कोई मच्छर भी फिल्म देखने नहीं गया
Karan Wahi wants go in salman khan show Bigg Boss with Ravi Dubey and rithvik dhanjani
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
गौरतलब है कि बीते दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' का प्रोमो रिलीज हुआ था। शो की तैयारियां जोरों पर हैं और कंटेस्टेंट भी फाइनल हो चुके हैं। हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 13 का पहला टीजर रिलीज किया। इस पहले प्रोमो में सलमान स्टेशन मास्टर की ड्रेस में नजर आए। कुछ दिन पहले इसी लुक में सलमान की एक फोटो भी सामने आई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Wahi wants go in salman khan show Bigg Boss with Ravi Dubey and rithvik dhanjani
salman khan bigg boss - फोटो : file photo
इस प्रोमो में सलमान ये बताने की कोशिश करते हैं कि बिग बॉस 13 में बहुत कुछ नया होने वाला है, जिसे दर्शक कभी नहीं भूलेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिनाले तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा सलमान ने थोड़ा सा थीम के बारे में भी बताया। 

पढ़ें: गलत आदतों के कारण इंदर को छोड़ गई थी गर्भवती पत्नी, पति और ईशा के रिश्ते का खोला था सच
विज्ञापन
Karan Wahi wants go in salman khan show Bigg Boss with Ravi Dubey and rithvik dhanjani
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
सलमान के इस प्रोमो से पता चला कि कुछ कंटेस्टेंट चार हफ्तों में ही फिनाले के दावेदार बन जाएंगे लेकिन इसके बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने 'बिग बॉस 13' के प्रोमो की शूटिंग जयपुर जाने से पहले की थी। सलमान इस वक्त जयपुर में 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed