फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मुंबई एयरपोर्ट पर जहांगीर और तैमूर के साथ नजर आये करीना-सैफ, कहां जा रहे हैं किसी को नहीं पता!

Wed, 15 Sep 2021 01:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उनके बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ देखा गया।
 

विज्ञापन
Kareena carries Jeh in her arms as they leave Mumbai with Saif, Taimur See pics
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उनके बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ देखा गया। सैफ और करीना अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि करीना और सैफ अपने बच्चों जहांगीर और तैमूर के साथ कहां जा रहे थे। उनकी तस्वीरों को पैपराजी अकाउंट्स द्वारा शेयर किया गया है। करीना ने अपनी गोद में छोटे बेटे जहांगीर को पकड़ रखा था। जबकि, बड़ा बेटा तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के साथ खड़ा था।



तस्वीर में करीना कपूर आरामदायक पोशाक में थी। उन्होंने डेनिम शर्ट, हल्के नीले रंग की जींस और स्नीकर्स पहने हुए थे। वहीं, सैफ ने आधी बाजू की काली शर्ट, सफेद पैंट और भूरे रंग के जूते पहने थे। जबकि छोटे बेटे जहांगीर ने काले रंग की टीशर्ट पहनी थी। तैमूर भी काले रंग की टी-शर्ट और कार्गो पैंट में नजर आये।

 

Kareena carries Jeh in her arms as they leave Mumbai with Saif, Taimur See pics
करीना और सैफ - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अभी पिछले महीने ही सैफ, करीना, तैमूर और जहांगीर ने मालदीव में छुट्टियां बिताई थीं। सैफ अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ छुट्टियों पर गये थे। उन्होंने मालदीव में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन पर करीना ने मालदीव से बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

 
Kareena carries Jeh in her arms as they leave Mumbai with Saif, Taimur See pics
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

आपको बता दें कि शुक्रवार को सैफ की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस रिलीज होने वाली है।जिसमें जैकलीन फर्नांडीज, अर्जुन कपूर और यामी गौतम ने भी अभिनय किया है। यह फिल्म रिलीज होने से एक हफ्ते पहले 10 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC 👑 (@kareenakapoor.arabic)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena carries Jeh in her arms as they leave Mumbai with Saif, Taimur See pics
करीना, तैमूर और सैफ - फोटो : फाइल

वहीं करीना हाल ही में अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो चुकी हैं, जिसमें आमिर और करीना दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena carries Jeh in her arms as they leave Mumbai with Saif, Taimur See pics
सैफ और करीना का घर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि करीना और सैफ को अपने छोटे बेटे जहांगीर के नाम को लेकर ट्रोलर्स का सामना करा पड़ा था। बेटे का नाम जहांगीर रखने को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी। उससे पहले तैमूर के नाम को लेकर भी काफी हल्ला मचा था। हालांकि, करीना ने साफ कर दिया था कि उन्होंने जहांगीर नाम प्री-प्लान करके नहीं रखा था। परिवार को जो नाम अच्छा लगा रख दिया। इसके अलावा हाल ही में करीना की किताब भी आई है, जिसमें उन्होंने गर्भावस्था को लेकर कई तरह के खुलासे किये हैं।

करीना का कहना है कि तैमूर के पैदा होते वक्त वह उसे स्तनपान नहीं करा पा रही थीं। जबकि जहांगीर के पैदा होते वक्त उनका अनुभव एकदम अलग था। वो जहांगीर को आसानी से स्तनपान करा पा रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed