{"_id":"5b1268a54f1c1b9e6e8b5e7a","slug":"kareena-kapoo-says-i-do-not-want-5-bodyguards-around-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों तैमूर के आसपास 5 बॉडीगार्ड नहीं चाहतीं मां करीना, बताई ये बड़ी वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों तैमूर के आसपास 5 बॉडीगार्ड नहीं चाहतीं मां करीना, बताई ये बड़ी वजह
Sat, 02 Jun 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor with taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तैमूर की हर हरकत को मीडिया कैमरे में कैद करता रहा है। कई बार करीना और सैफ इंटरव्यू के दौरान इस पर ऐतराज भी जता चुके हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने तैमूर के जन्म के बाद 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से कमबैक किया है। इस दौरान एक वेबसाइट से बात करते हुए करीना ने तैमूर की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Kareena and Taimur
करीना कपूर ने Huffington Post से बात करते हुए यह बातें कही। करीना से जब पूछा गया कि तैमूर लगातार सुर्खियों में रहता है। इसे आप और सैफ किस तरह हैंडल करते हैं। करीना ने कहा - 'कैमरा तैमूर का हर जगह पीछा करते रहते हैं, यहां तक कि प्लेस्कूल तक भी। तैमूर महज 18 महीने का है ऐसे में हम लोगों को ज्यादा चिंता होती है।'
3 of 5
taimur
- फोटो : वायरल भयानी
इसके साथ ही करीना ने कहा - 'जब मीडिया वाले तैमूर को देखकर बुलाते हैं तो वो भी रिएक्ट करता है। यह परिस्थिति काफी मुश्किल है। हमें भी नहीं पता कि कैसे हम लोग इसे मैनेज कर रहे हैं। हम लोग नहीं चाहते कि तैमूर के आसपास 5 बॉडीगार्ड रहे क्योंकि मेरा और सैफ का बचपन ऐसा नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर और तैमूर
जब करीना से निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में किस तरह तालमेल बैठाती है पूछा गया तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। करीना ने कहा - 'मैं साल में एक ही फिल्म करूंगी। जब मैं काम कर रही होती हूं तो सैफ तैमूर का ध्यान रखते हैं। जब सैफ Netflix के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर लेंगे तो मैं अगली फिल्म करूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor with taimur
आपको बता दें, करीना कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के पहले ही दिन का कलेक्शन 10 करोड़ 70 लाख रहा। फिल्म का बजट 30 करोड़ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।