{"_id":"5b1254244f1c1b8a6e8b5e5e","slug":"ranbir-kapoor-sanju-may-trouble-ahead-in-censor-board","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के जिस सीन के लिए रणबीर ने उतार दिए सारे कपड़े, अब उस पर सेंसर बोर्ड की पैनी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के जिस सीन के लिए रणबीर ने उतार दिए सारे कपड़े, अब उस पर सेंसर बोर्ड की पैनी नजर
Sat, 02 Jun 2018 02:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार हिरानी निर्देशित 'संजू' का ट्रेलर आने के बाद सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सभी रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भले ही 'संजू' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म हो लेकिन सेंसर बोर्ड के सूत्रों की माने तो फिल्म पर कैंची चल सकती है।
2 of 5
sanju
निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। अभी तो सिर्फ ट्रेलर आया है जिसके बाद फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। निश्चित ही फिल्म में और भी ऐसे कई सीन होंगे जिसमें दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो जाएंगे लेकिन सेंसर को कुछ सीन पर आपत्ति की आशंका जताई जा रही है।
3 of 5
sanju
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि 'सबसे बड़ी समस्या 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस है। केस की सुनवाई अभी भी मुंबई की टाडा कोर्ट में चल रही है। जबकि फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त को एक निर्दोष जैसा दिखाया गया है जो कि कोर्ट की अवमानना होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
ट्रेलर के एक सीन में दिखाया गया है कि बम ब्लास्ट में फंसे संजय दत्त को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है। जहां उनके सारे कपड़े उतारकर तलाशी ली जाती है। इस सीन में रणबीर पूरी तरह से न्यूड दिख रहे हैं। माना जा रहा है सेंसर इस सीन पर भी आपत्ति जता सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
sanju
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।