आखिरकार अक्षय कुमार ने कम से कम विज्ञापनों के मामले में वह पोजीशन हासिल कर ही ली, जिस पर अरसे से अमिताभ बच्चन का कब्जा रहा है। साल 2020 में सबसे ज्यादा विज्ञापनों में दिखने के मामले में अक्षय कुमार नंबर वन रहे हैं। अभिनेत्रियों में ये खिताब करीना कपूर के सिर सजा है। करीना ने इस मामले में दूसरी तमाम अदाकाराओं को पीछे छोड़ दिया।
Bye Bye 2020: विज्ञापनों से कमाई के मामले में नंबर वन बनीं करीना, अक्षय ने अमिताभ को पीछे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने जब से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की है तब से ही वह पर्दे से कभी दूर रही ही नहीं। बड़े पर्दे पर तो वह हर साल अपनी उपस्थिति दर्ज कराती ही हैं, साथ ही टीवी के विज्ञापनों में भी उन्हें खूब देखा जाता है। बड़ी बात तो यह है कि करीना को अक्सर वैश्विक स्तर पर चलने वाले उत्पादों के विज्ञापन ही ज्यादा मिलते हैं। जहां एक ओर वर्ष 2020 सबके लिए कष्टदायी और मुश्किल भरा रहा, ऐसे में करीना ने टीवी पर अभिनेत्रियों पर फिल्माए गए विज्ञापनों में अव्वल स्थान पाया। उन्होंने पूरे साल के लगभग 10 फीसदी विज्ञापनों को अपने नाम किया।
देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए थे और फिल्मी कलाकार अलग-अलग चीजों में अपना समय व्यतीत कर रहे थे। ऐसे समय में भी करीना कपूर को लगातार विज्ञापनों के ऑफर मिलते रहे। उन्होंने तो काम करने का मौका गर्भावस्था में भी नहीं छोड़ा। इस अवस्था का फायदा करीना ने बच्चों की देखभाल करने वाले कुछ उत्पादों का प्रचार करके उठाया। इसमें करीना का साथ दिया उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने।
विज्ञापनों का विश्लेषण करने वाली एक एजेंसी ने घोषित किया है कि करीना कपूर टीवी के विज्ञापनों में 10 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहीं। बाकी चार अभिनेत्रियां कियारा आडवाणी, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा हैं।
उधर, अभिनेताओं के मामले में यह बाजी खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार मार ले गए। अक्षय ने सभी अभिनेताओं के हिस्से आए विज्ञापनों में 16 फीसदी हिस्से पर कब्जा किया। इस दौड़ में अक्षय ने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और वरुण धवन को पीछे छोड़ा। आयुष्मान खुराना के प्रशंसक इस बार उन्हें टॉप 5 ब्रांड अंबेसडर्स में देखने की उम्मीद बांधे हुए थे। लेकिन, उनका नंबर यहां लगा नहीं।
अमिताभ, अक्षय, अजय, अभिषेक और आयुष्मान के बाद अब जॉन की बारी, ये एक्शन फिल्म भी गई सीधे ओटीटी पर