{"_id":"5ae140a54f1c1b350a8b6874","slug":"kareena-kapoor-gives-all-the-credit-to-her-husband-saif-ali-khan-to-come-back-in-veera-the-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं करीना का निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा, तैमूर भी आए जुबां पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं करीना का निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा, तैमूर भी आए जुबां पर
Fri, 27 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रिलीज के बाद से ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फिल्म में करीना कपूर खान सहित सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में हैं। करीना कपूर ने इस फिल्म के साथ लंबे समय बाद कमबैक किया है। अपने इस कमबैक को लेकर करीना ने सैफ अली खान की कुछ खास बातों का खुलासा किया है।
2 of 4
ट्रेलर रिलीज के मौके पर करीना ने मीडिया से बात की। इस बातचीत के दौरान करीना ने फिल्मों में अपने कमबैक का पूरा श्रेय पति सैफ अली खान को दिया। उन्होंने कहा- 'मुझे बहुत खुशी है कि मैं सैफ अली खान की पत्नी हूं, सैफ ने मुझे फिल्म में कमबैक करने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए काफी प्रोत्साहित किया है।'
3 of 4
अपनी बातों को विस्तार से बताते हुए करीना ने कहा- 'तैमूर को जन्म देने के बाद सैफ ने मुझे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैं जिम जाऊं और फिटनेस पर ध्यान दूं। इतना ही नहीं सैफ ने मुझे यह भी कहा कि मैं बेटे तैमूर के साथ फिर से स्टूडियो ज्वाइन करके कई मां के लिए उदाहरण बनूं, जो कि मैंने कर भी दिखाया है। इसलिए मुझे इस बात की काफी खुशी है कि मैं सैफ की पत्नी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर 25 अप्रैल को रिलीज हो गया है। पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही हैं। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर करने की कोशिश की गई है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।