पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ या शाहरुख पर नहीं, 'राहुल' पर था करीना कपूर को क्रश, दीवानगी का खुद दिया था सबसे बड़ा सबूत

Wed, 28 Aug 2019 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Aug 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor Has a Huge Crush on aashiqui fame rahul roy and Rahul Gandhi
kareena kapoor - फोटो : amar ujala
कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान को राहुल नाम से कुछ ज्यादा ही लगाव है। लगता तो ऐसा ही है क्योंकि करीना ने हाल ही में अपने क्रश के बारे में खुलासा किया है। करीना ने 'डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7)' के मंच पर ये बात कबूली की उनका आशिकी फिल्म वाले राहुल रॉय पर क्रश था।
Kareena kapoor Has a Huge Crush on aashiqui fame rahul roy and Rahul Gandhi
Rahul Roy
करीना कपूर ने इस बात का खुलासा भी किया कि राहुल रॉय के लिए उन्होंने 'आशिकी' 8 बार देखी थी। बता दें राहुल रॉय ने अपनी डेब्यू फिल्म 'आशिकी' से ही लाखों का दिल जीत लिया था। उस समय राहुल ज्यादातर लड़कियों के क्रश हुआ करते थे। लेकिन करीना का राहुल नाम पर क्रश कोई नया नहीं है।
 
Kareena kapoor Has a Huge Crush on aashiqui fame rahul roy and Rahul Gandhi
rahul gandhi, kareena kapoor

करीना कपूर राहुल के साथ भी डेट पर जाना चाहती थीं और बातें करना चाहती थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने साल 2002 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रेफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद करीना, सिमी ग्रेवाल के मशहूर चैट शो में पहुंची थीं। इस चैट शो में करीना ने अपने बारे में बहुत सी बातें पहली बार खुलकर सामने रखी थीं। इस इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने करीना से यह भी पूछा था कि वह किसे डेट करना चाहती हैं। इस पर करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor Has a Huge Crush on aashiqui fame rahul roy and Rahul Gandhi
kareena kapoor khan
इस इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि राहुल काफी दिलचस्प इंसान होंगे। करीना ने आगे कहा था कि वह हमेशा इस बारे में सोचती हैं कि दोनों के बीच किस तरह की बातें होंगी। चूंकि वह खुद फिल्मी खानदान से हैं और राहुल एक बड़े राजनीतिक परिवार से। तो शायद हमारे बीच दिलचस्प बातचीत हो।’
विज्ञापन
Kareena kapoor Has a Huge Crush on aashiqui fame rahul roy and Rahul Gandhi
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
हालांकि बाद में करीना अपने इस बयान से पलट गई थीं। साल 2009 में करीना के ये कहते हुए कन्नी काट ली थी कि वो बहुत पुरानी बात है। मैंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि हम दोनों के सरनेम मशहूर हैं। मैं किसी दिन उनकी मेजबानी करना चाहूंगी। उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगी, लेकिन निश्चित तौर पर मैं उन्हें ‘डेट’ नहीं करना चाहती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed