{"_id":"5c0cc034bdec22416d12d570","slug":"kareena-kapoor-khan-become-radio-jockey-revealed-shocking-thing-about-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेडियो जॉकी बनेंगी करीना कपूर, प्रोमो में बोलीं - 'घर लेट आऊं तो मेरे चरित्र पर शक...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेडियो जॉकी बनेंगी करीना कपूर, प्रोमो में बोलीं - 'घर लेट आऊं तो मेरे चरित्र पर शक...'
Sun, 09 Dec 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
What Women Want with Kareena Kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का रेडियो शो 10 दिसंबर से शुरू होगा। इसमें वह रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी। इस शो के शुभारंभ पर एक से बढ़कर एक सितारे जुटेंगे। ‘व्हाट वूमन वांट विद करीना कपूर खान’ नाम के इस शो में वह बॉलीवुड की वुमन सेलेब्स से बात करेंगी। इस शो का प्रोमो जारी हो चुका है। शो में वह स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, जोया अख्तर, रेगा झा, सनी लियोनी, मल्लिका दुआ, अमृता अरोड़ा से बात करती नजर आएंगी।
2 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : twitter
करीना कपूर ने कहा, ‘हम लड़कियों की ओपनिंग से मतलब सॉरी से होती है। क्या हमारा समाज इसको बढ़ावा देता है? क्या आपको नहीं लगता कि इसे बदलना चाहिए? थोड़ा ढक लो, थोड़ा धीरे बोलो, थोड़ा ठीक से बैठो, ...थोड़ा-थोड़ा करके मचा दिया है शोर। घर लेट आऊं तो मेरे चरित्र पर शक। ऐसा क्यों करते हैं लोग? हमारा हक कहां हैं?’
3 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : twitter
रेडियो जॉकी बनने को लेकर करीना कपूर खान ने कहा, ‘जब मैंने यह आइडिया सुना तो काफी नर्वस थी, लेकिन फिर मुझे लगा कि इस शो से जुड़ने का यह सही समय है।’ शो में करीना की बहन करिश्मा कई रहस्य उजागर करेंगी। करीना प्रोमो में करिश्मा से पूछती हैं कि उन्हें किस बात पर ट्रोल किया गया तो जवाब में करिश्मा कहती हैं - आपको लेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : twitter
जवाब सुनकर खुद करीना भी चौंक जाती हैं। शो के प्रोमो को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीना का यह शो काफी मजेदार रहने वाला है। क्योंकि यहां सिर्फ करीना ही गेस्ट के दिल की बात नहीं जानेंगी, बल्कि गेस्ट भी करीना से कुछ अजीबोगरीब सवाल करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : twitter
जैसे प्रोमो के दौरान रेगा करीना से पूछती हैं कि क्या उनका सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट है तो करीना ने जवाब देते हुए कहा-मैं न हां बोलूंगी और न ही नहीं कहूंगी। करीना रेडियो के जरिए महिलाओं के हक की आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहती हैं। देखना यह है कि अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकीं करीना रेडियो जॉकी के रूप में कितनी सफल रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।