फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरा कारोबारी मर्डर केस में नेता समेत 2 लोग गिरफ्तार, क्यों हिरासत में ली गई 'गोपी बहू'

Sun, 09 Dec 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Actress Devoleena Bhattacharjee detained after Mumbai Diamond Merchant Murder Case
gopi bahu

मुंबई में एक बड़े हीरा व्यापारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए टीवी एक्ट्रेस देबोलिना भट्टाचार्जी को हिरासत में लिया है। इसके पहले एक्ट्रेस देबोलिना से घाटकोपर में पुलिस ने कई घंटों पूछताछ की। अधिकारियों ने इस मामले में भट्टाचार्य की भूमिका के बारे में हालांकि कुछ नहीं बताया।

Actress Devoleena Bhattacharjee detained after Mumbai Diamond Merchant Murder Case
sachin pawar

मुंबई पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर प्रकाश मेहता के पूर्व सचिव सचिन पवार और उसके साथी दिनेश पवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश का तानाबाना मुख्य आरोपी सचिन पवार ने रचा था। इसके पीछे की वजह पैसों की लेनदेन और लिवइन रिलेशनशिप बताई जा रही है।

Actress Devoleena Bhattacharjee detained after Mumbai Diamond Merchant Murder Case
Devoleena Bhattacharjee
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सचिन पवार का एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। बताया जा रहा है कि डायमंड मर्चेंट उदानी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। दोनों में पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Devoleena Bhattacharjee detained after Mumbai Diamond Merchant Murder Case
झाड़ियों में मिली लाश - फोटो : amar ujala
बता दें पनवेल इलाके में 57 वर्षीय हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरीलाल उदानी का शव उनकी कार से बरामद हुआ। पुलिस ने कपड़ों और जूतों से उनकी पहचान कर ली है। उनका शव बेहद खराब हालत में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को राजेश्वर घर से निकले थे। 
विज्ञापन
Actress Devoleena Bhattacharjee detained after Mumbai Diamond Merchant Murder Case
Devoleena Bhattacharjee
राजेश्वर उदानी ने कहा था कि वो कुछ ही घंटों में वापस आ जाएंगे लेकिन अगली सुबह तक नहीं पहुंचे। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में केस दर्ज कराया। जांच में पुलिस ने राजेश्वर की कॉल डिटेल खंगाली। जिसमें कई लड़कियों सहित टीवी एक्ट्रेसेस के नाम का भी खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस दो दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है और उस वाहन की तलाश में है, जिसमें वह लापता होने की रात बैठे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed