{"_id":"5c0cbe85bdec2241a3230402","slug":"isha-ambani-dance-with-anand-piramal-on-shah-rukh-khan-song-mitwa-at-her-sangeet-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी ने डांस के मामले में हीरोइनों को भी पीछे छोड़ा, संगीत सेरेमनी में पति के साथ किया रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा अंबानी ने डांस के मामले में हीरोइनों को भी पीछे छोड़ा, संगीत सेरेमनी में पति के साथ किया रोमांस
Sun, 09 Dec 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani anand piramal
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है । शनिवार को ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी थी । शादी की रस्मों के लिए उदयपुर का उदयविलास पैलेस बुक किया गया है । ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी । संगीत सेरेमनी की शुरुआत भगवान श्रीनाथ की महा आरती से हुई । इस आरती के लिए श्रीनाथ जी की 35 फीट लंबी मूर्ति स्थापित की गई थी ।
2 of 5
isha ambani
- फोटो : instagram
आरती के दौरान नीता अंबानी ने डांस भी किया । इसके बाद संगीत की रस्म शुरू हुई । सेरेमनी में पूरे अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के गानों पर डांस किया । सबसे खास परफॉर्मेंस रही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की । दोनों ने शाहरुख खान के 'मितवा' गाने पर रोमांटिक डांस किया ।
सोशल मीडिया पर ईशा-आनंद के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है । कई और वीडियो भी सामने आए हैं । संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना । वहीं आनंद पीरामल गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए ।
इसके अलावा आकाश अंबानी ने अपनी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ डांस कर महफिल में रंग जमा दिया । मुकेश अंबानी ने पहली बार पत्नी नीता के साथ रोमांटिक डांस भी किया । वहीं अनंत और आकाश ने अपनी मां नीता के साथ 'माही वे' गाने पर डांस किया ।
पहली बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का रोमांटिक डांस देखने को मिला । जैसे ही नीता और मुकेश अंबानी ने डांस शुरू किया सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने भी परफॉर्मेंस दी । अरिजीत के गानों ने ईशा के संगीत में चार-चांद लगा दिए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।