फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने इस वजह से सारा अली खान को बताया बोरिंग, सुनकर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Sat, 08 Feb 2020 12:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Feb 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan calling sara ali khan boring because of this reason
kareena kapoor, sara ali khan - फोटो : social media

करीना कपूर के रेडियो शो में हाल ही में सारा अली खान पहुंचीं। शो में सारा ने सारे सवालों के बेबाक तरीके से जवाब दिए। तैमूर से लेकर अपने बढ़े वजन को लेकर सारा ने सभी सवालों पर बात की। इसी दौरान सारा ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर करीना ने उन्हें बोरिंग बता दिया।

kareena kapoor khan calling sara ali khan boring because of this reason
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

फिल्मों में आने से पहले सारा का वजन काफी बढ़ा हुआ था। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किया जिसमें बढ़े वजन की वजह से उन्हें पहचान पाना मुश्किल था। शो में करीना ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि 'वजन कम करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं?'

kareena kapoor khan calling sara ali khan boring because of this reason
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

सारा ने अपने खान-पान पर काफी कंट्रोल किया। करीना कहती हैं कि 'क्योंकि अब तुम पिज्जा नहीं खाती और बाकी सारी चीजें नहीं करती तो अब तुम काफी बोरिंग हो गई हो।' इस पर सारा जवाब देती हैं कि 'हां, लेकिन अब मैं पिज्जा खरीदने के लिए पैसे कमा सकती हूं। ये कैसा है?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan calling sara ali khan boring because of this reason
sara ali khan - फोटो : social media

करीना ने आगे पूछा कि 'इसके अलावा, क्या उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर और ज्यादा लोगों ने कमेंट किए? सारा ने बताया कि 'नहीं किसी ने भी मुझ पर कमेंट जैसी कोई बात नहीं की। असल में मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। बढ़े हुए वजन के बावजूद मेरा आत्मविश्वास कम नहीं था।'

विज्ञापन
kareena kapoor khan calling sara ali khan boring because of this reason
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : Twitter

करीना ने सारा से आगे पूछा कि 'क्या वे वन नाइट स्टैंड में शामिल रही हैं?' करीना ने ये भी जोड़ा कि हम एक मॉर्डन फैमिली का हिस्सा हैं। जवाब देते हुए सारा ने कहा कि 'ऐसा कभी नहीं हुआ है।' जिस पर करीना राहत की सांस लेती हुई नजर आईं। सारा ने बताया कि उन्होंने कभी रिलेशनशिप में किसी को धोखा नहीं दिया।
फिल्मों की बात करें तो सारा 'लव आज कल 2' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका है। फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सारा वरुण धवन के साथ 'कुली नं 1' का रीमेक कर रही हैं।

Box Office Collection: हिना खान की 'हैक्ड' पर भारी पड़ी 'मलंग', शिकारा ने किया निराश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed