साल 2018 की शुरूआत से ही फिल्मों की रिलीज डेट बद लने का सिलसिला चल रहा है। विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट पहले ही बदली जा चुकी है। जिसके बाद अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन', निर्देशक नीरज पांडे की 'अय्यारी' की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया। वहीं अब करीना कपूर की कमबैक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।
'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज डेट बदली, क्या सोनम कपूर की शादी है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर मां बनने के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने वाली हैं। पहले यह फिल्म 18 मई को रिलीज होने वाली थीं। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जानकारी दी कि अब यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। एकता कपूर ने ट्विटर पर लिखा, '1 जून एक बड़ा दिन है। "वीरे दी वेडिंग" फिल्म मेरे लक्ष्य के बर्थडे पर रिलीज होगी। अब शादी और बर्थडे पर आप सभी को निमंत्रण है।'
1 June is one big day!!!! Veere di wedding arrives on my lakkshya ‘s bday!!!! Ab shaadi aur bday pe aap sab ko nimantran hai
फिल्म की रिलीज डेट क्यों टाली गई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अटकलें है कि अप्रैल में सोनम कपूर शादी कर सकती हैं जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और बैंकॉक में हुई है।
A wedding to remember and a date that's unforgettable!
Block your calendars for Veere Di Wedding on 1st June 2018. RSVP nowww! :) @ektaravikapoor @RheaKapoor @sonamakapoor #KareenaKapoorKhan @ReallySwara @ShikhaTalsania @Nikhil_Dwivedi @vyas_sumeet @VeeRed @RuchikaaKapoor
फिल्म की कहानी चार लड़कियों की दोस्ती की कहानी है। हिंदी फिल्मों में हमने लड़कों की दोस्ती तो काफी देखी है, लेकिन लड़कियों की दोस्ती देखना काफी दिलचस्प होगा।
You are all cordially invited to the wedding of the season! 💃🏼
Save The Date for #VeereDiWedding on the 1st June https://t.co/SfncHujVJm
फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास स्टारर यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शशांक घोष ने किया है, वहीं फिल्म को एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।