{"_id":"5b1634cc4f1c1bae6e8b65f4","slug":"kareena-kapoor-khan-film-veere-di-wedding-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज के चौथे दिन ही धड़ाम से गिरी 'वीरे दी वेडिंग', आधा रह गया कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज के चौथे दिन ही धड़ाम से गिरी 'वीरे दी वेडिंग', आधा रह गया कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी 'वीरे दी वेडिंग' फाइनली थिएटर में है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। बोल्ड कंटेंट होने के बावजूद दर्शकों द्वारा फिल्म काफी पसंद की जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के 4 दिन का कलेक्शन बताया है।
Veere Di Wedding
ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंकाया था। शनिवार को 12.25.50 करोड़ रुपये बटोरे। रविवार को फिल्म के खाते में 13.57 करोड़ आए। अब सोमवार के आकंड़े भी सामने आ गए हैं।
#VeereDiWedding passes crucial 'Monday Test'... North India continues to contribute strongly... Decline on Mon [vis-à-vis Fri] is a normal 43.55% - GOOD TRENDING... Eyeing ₹ 54 cr [+/-] biz in Week 1... Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr, Sun 13.57 cr, Mon 6.04 cr. Total: ₹ 42.56 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 5, 2018
veere di wedding
सोमवार को यानि की रिलीज के चौथे दिन ही फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया और जहां रविवार को फिल्म की कमाई 13.57 करोड़ थी वहीं सोमवार को महज 6.04 करोड़ ही रही। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 42.56 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरे दी वेडिंग
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह वुमन सेंट्रक फिल्म बोल्ड कंटेंट से भरी हुई है। 'वीरे दी वेडिंग' में डायलॉग काफी बोल्ड हैं जिस वजह से इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। सिर्फ पाकिस्तान को छोड़कर यह फिल्म 1 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई।
विज्ञापन
करीना कपूर
'वीरे दी वेडिंग' की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी दिखी है। 'वीरे दी वेडिंग' के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।