इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सारे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज घर पर ही बैठे हैं। ऐसे में इन सेलेब्स के पास सोशल मीडिया ही समय व्यतीत करने के लिए एकमात्र सहारा है। जिसका उपयोग भी सेलेब्स भरपूर कर रहे हैं। इन दिनों कई सेलेब्स को अपने पुराने दिनों को याद करते देखा गया है। इन्हीं में अभिनेत्री करीना कपूर भी शामिल हैं। करीना को इस समय सैफ के साथ डेटिंग वाले दिन याद आ रहे हैं।
सैफ के साथ 'डेटिंग' के दिनों को याद कर रही हैं करीना, सालों पुरानी तस्वीर की साझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर लॉकडाउन के बीच अपने और सैफ अली खान के डेटिंग वाले दिनों को याद कर रही हैं। दरअसल करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर दस्तक दी है। इसी के साथ करीना कपूर अब इस पर एक्टिव भी खूब रहती हैं। करीना अक्सर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। कभी तैमूर की तो कभी पति सैफ अली खान की।
करीना ने हाल ही में अपने पति सैफ अली खान के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की हैं। ये तस्वीर दोनों की डेटिंग के समय की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'सैटरडे मूड: मोरक्को 09'। जिससे पता चलता है कि दोनों की ये तस्वीर साल 2009 की है। जब इन दोनों की शादी भी नहीं हुई थी।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
सैफ और करीना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे सैफ और करीना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी वैसे भी बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी। जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि इनकी शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
गौरतलब है कि करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे तैमूर के साथ भी मदर्स डे पर एक सेल्फी पोस्ट की है। करीना और तैमूर की इस सेल्फी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस सेल्फी में तैमूर बेहद ही क्यूट एक्सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं।