फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में सलमान खान को याद आया पुराना वक्त, बोले- 'फिल्में पिटती रहीं लेकिन मैं रुका नहीं'

Sun, 10 May 2020 11:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan interview in lockdown says never stopped even when my films flopped
सलमान खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने फॉर्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। उनके साथ वहां परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्त भी हैं। लॉकडाउन में सलमान अपना यूट्यूब चैनल भी खोल चुके हैं और जल्द ही उस पर वो अपना दूसरा गाना भी रिलीज करने वाले हैं।

Salman Khan interview in lockdown says never stopped even when my films flopped
वलूशा डिसूजा और सलमान खान - फोटो : Social Media

अभिनेत्री वलूशा डिसूजा भी सलमान के साथ उनके फॉर्महाउस पर लॉकडाउन की वजह से फंस गई हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान का एक इंटरव्यू लिया जिसमें अभिनेता ने अपनी जिंदगी के बारे में बातचीत की। इस इंटरव्यू को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

Salman Khan interview in lockdown says never stopped even when my films flopped
सलमान खान - फोटो : Social Media

सलमान ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं तब से काम कर रहा हूं जब मैं साढ़े पंद्रह साल का था। मैं भाग्यशाली हूं कि जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और मेरा करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा था, मैं तब भी काम करता रहा। अब जब आप सभी यहां हैं, तो भी मैं काम करने की कोशिश कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan interview in lockdown says never stopped even when my films flopped
सलमान के साथ अर्पिता

सलमान ने आगे कहा, 'मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता था, लेकिन मेरी मां सलमा, बहन अर्पिता खान और उनके बच्चे मुंबई में घर चले गए हैं।' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन हटते ही वह अपने घर जाएंगे और परिवार वालों से मिलेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@jacquelinef143 @waluschaa #TereBina #TereBinaTeaserOutTomorrow #LockdownConversations #IndiaFightsCorona

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
Salman Khan interview in lockdown says never stopped even when my films flopped
सलमान खान - फोटो : Social Media

बता दें कि सलमान अपने फॉर्महाउस पर रहते हुए भी लॉकडाउन में लोगों की मदद कर रहे हैं। वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की सहायता कर रहे हैं। वह इन लोगों को आर्थिक मदद के साथ जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) के अंतर्गत आने वाले 45 कलाकारों के बैंक खातों में तीन-तीन हजार रुपये डाल चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने फॉर्महाउस से जरुरतमंदों के यहां राशन भिजवाया था। 

टी-सीरीज का मुंबई ऑफिस हुआ सील, एक केयरटेकर निकला कोरोना पॉजिटिव

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed