Hindi News
›
Photo Gallery
›
Mumbai
›
Kareena Kapoor Khan shares glimpse of her new house captions it 'Door to new beginnings'
{"_id":"6003bee18ebc3e3291455bad","slug":"kareena-kapoor-khan-shares-glimpse-of-her-new-house-captions-it-door-to-new-beginnings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए घर में शिफ्ट हुईं करीना कपूर खान, फोटो शेयर कर लिखा- नई शुरुआत का दरवाजा, देखें अंदर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए घर में शिफ्ट हुईं करीना कपूर खान, फोटो शेयर कर लिखा- नई शुरुआत का दरवाजा, देखें अंदर की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उनका ये घर पहले घर के मुकाबले काफी बड़ा है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की है। घर की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'नई शुरुआत का द्वार।' करीना कपूर ने जो तस्वीरें साझा की है दरअसल वो एक एक रूम की है जिसमें से एक बेड, डार्क हार्डवुड फ्लोर, ग्रिड पैनलिंग के साथ ग्लास डोर और टेरेस एरिया दिख रहा है।
2 of 5
करीना कपूर का नया घर
- फोटो : Instagram
वहीं, दीवार पर बड़े फ्रेम में करीना, सैफ और उनके बेटे तैमूर के कई सारी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के इस नए घर की झलक देखकर फैन्स ने उन्हें बधाई दी और लिखा, वाह क्या सुंदर घर है। आपको नए घर की बधाई! एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि किस तरह तैमूर के नाम को लेकर विवाद हुआ था जिससे वह काफी परेशान हो गई थीं।
3 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
वहीं, नए घर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा था कि उन्हें अपने पुराने घर से बेहद लगाव है लेकिन दूसरे बच्चे के आगमन से पहले उनकी कई नई जरूरतें थीं जिसके मुताबिक उन्हें घर को नए सिरे से सजाना पड़ा। नए घर में आने वाले बच्चे के लिए नर्सरी, तैमूर के लिए अपना स्पेस भी है क्योंकि वो अब बड़े हो रहे हैं। इसके अलावा पुराने घर के मुकाबले इस घर में काफी जगह है। इसमें स्विमिंग पूल, आउटडोर एरिया, ओपन स्पेस और सबके लिए अलग-अलग कमरे मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने काम पर भी उतना ही ध्यान दे रही हैं। कभी करीना किसी ब्रांड को एंडोर्स करती दिखती हैं तो कभी वह अपने रेडियो शोज में व्यस्त रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉंट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।