करीना कपूर और सैफ अली खान के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अभिनेत्री प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इस वक्त भी वे लगातार काम कर रही हैं। कभी वह किसी स्टूडियो के बाहर स्पॉट होती हैं तो कभी उनके फोटोशूट की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। करीना उन अभिनेत्रियों में से हैं जो डिलीवरी के वक्त तक काम करना चाहती हैं और वे एक्टिव भी रहती हैं। इस बीच करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक की तस्वीर साझा की है।
करीना कपूर ने साझा की बिना मेकअप की तस्वीर, चेहरे पर साफ नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में करीना लेटी हुई हैं और सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई है। करीना को अपना ये बिंदी लुक पसंद आ रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे पसंद है।‘
There’s something about wearing a bindi... just love it ❤️❤️😍
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना का ये बिंदी लुक उनका मैटरनिटी फैशन टॉक ऑफ द टाउन का है। शो के लिए जाते हुए उन्हें कैमरे में कैद किया गया। करीना ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे जिसे देख लग रहा है कि वह दिवाली का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। करीना ने सफेद चिकनकारी वर्क वाला कुर्ता पहन रखा था। जबकि मैचिंग प्लाजो के साथ इस कुर्ते को करीना ने सुर्ख लाल रंग के सिल्क के दुपट्टे के साथ मैच किया है।
करीना कपूर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के दौरान भी फैशन के मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहतीं। तभी तो जब भी वे घर के बाहर स्पॉट होती हैं तो उनका स्टाइलिश अंदाज नजर आता है। हालांकि करीना इन फैशनेबल कपड़ों के साथ आराम का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तभी तो ढीले ढाले और लंबे कपड़ों को वे ज्यादा तरजीह दे रही हैं।
करीना कपूर ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें वे मां बबीता कपूर के साथ ही नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर मां के घर डिनर के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कोआर्ड सेट पहन रखा था।