इस साल की शुरुआत से ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस महामारी से बचने के लिए सरकार ने लंबे समय तक पूरे देश में लॉकडाउन लगाया, ताकि इसके प्रभाव को कम किया जा सके। लॉकडाउन के दौरान आम से लेकर खास तक हर कोई अपने घर में रहा। फिल्मी सितारे भी अपने घरों में कैद रहे जिसकी वजह से बहुत से सितारों का वजह भी बढ़ गया।
Neha Sharma: लॉकडाउन में बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं नेहा शर्मा, वर्क आउट वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अनलॉक होने के बाद कई फिल्मी सितारों ने वर्क आउट करना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजन को कम करने के लिए यह फिल्मी सितारे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री नेहा शर्मा हैं। नेहा शर्मा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं, लेकिन लॉकडाउन में जिम बंद होने की वजह से वह ठीक से वर्क आउट नहीं कर पा रही थीं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया।
लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजह को कम करने के लिए नेहा शर्मा इन दिनों जिम में काफी पसीना बहा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। नेहा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक वर्क आउट वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने बताया है कि वह कोविड महामारी के दौरान बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं।
नेहा शर्मा ने अपने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार जिम फिर से खुल गया और मैं ज्यादा आभारी नहीं हो सकती, शरीर बेहतर महसूस करता है और इसलिए मन करता है। अपने मन और मस्तिष्क दोनों के लिए एक्टिव रहें'। इस पोस्ट के साथ नेहा शर्मा ने हैशटैग में लिखा, #fitnessmotivation, #fitness, #bemindful, #stayhealthy and #tryingtoloseallthecovidweight
A post shared by Neha Sharma 💫 (@nehasharmaofficial) on
सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा का यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें नेहा शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। वह अपने वर्क आउट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा भी करती रहती हैं।
पढ़ें: 'लक्ष्मी' की भद्द पिटने से 'सूर्यवंशी' संकट में, अक्षय की इन आठ फिल्मों ने बढ़ाया वितरकों का सिरदर्द