अभिनेत्री करीना कूपर इन दिनों हंसल मेहता की आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में करीना बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। बता दें कि अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। हालांकि, फिल्म की तैयारियां जोरों पर है। खुद करीना इन दिनों लंदन में इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ लगातार अपडेट भी साझा कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से करीना का लुक लीक हो गया है।
Kareena Kapoor: लंदन में हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग कर रहीं बेबो, फर्स्ट लुक आया सामने!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सेट से हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ है। इसमें करीना का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में करीना डिटेक्टिव का रोल अदा करती नजर आएंगी। हाल ही में लीक हुई वीडियो में भी उनका लुक देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है। करीना ब्लैक कलर के फॉर्मल आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ने ब्लैक कलर की फिटिंग की शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक ब्लेजर पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के शूज भी कैरी किए हुए हैं। उन्होंने बालों को बांधकर पोनीटेल बना रखी है। बता दें कि करीना कपूर इस फिल्म को एकता कपूर के साथ को-प्रोड्यूसर भी कर रही हैं।
Salman Khan: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए करना होगा अभी और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना की यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। इसमें करीना डिटेक्टिव बनी हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में करीना कपूर इस महीने की शुरुआत में ही छोटे बेटे जेह के साथ लंदन रवाना हुईं। वहां से करीना लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में वह जेह के साथ शूटिंग पर जाती भी नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ करीना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताया। दरअसल, मलाइका वहां अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं।
Movies On Shivaji: 'हर हर महादेव' ही नहीं, इन पांच फिल्मों में भी दिखाई गई शूरवीर शिवाजी की गाथा
आपको बता दें कि करीना आखिरी बार आमिर खान की अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आईं थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर चले बायकॉट ट्रेंड के चलते यह फिल्म ज्यादा नहीं चली। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और यहां इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। हंसल मेहता की फिल्म के अलावा करीना कपूर सुजॉय घोष की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बेबो इसमें 'पाताल लोक' के अभिनेता जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
Rocket Gang: ‘फोन भूत’ के बाद आएगी बच्चों की ये हॉरर डांस फिल्म, ‘कबीर सिंह’ में दिखी निकिता को बड़ा मौका