फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निखिल नंदा के जन्मदिन पर सालों बाद साथ नजर आईं करिश्मा कपूर और जया बच्चन, तस्वीरें वायरल

Fri, 19 Mar 2021 01:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Mar 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Karishma Kapoor and Jaya Bachchan come together after many years for Nikhil Nanda Birthday party photos viral
करिश्मा कपूर, रिद्धिमा साहनी, जया बच्चन - फोटो : Instagram

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा ने 18 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की पार्टी बेहद शानदार तरीके से आयोजित की गई। श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा की इस पार्टी में परिवार के कई करीबी सदस्य शामिल हुए थे। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे खास बात ये है कि जया बच्चन और करिश्मा कपूर सालों बाद एक साथ नजर आईं हैं।

Karishma Kapoor and Jaya Bachchan come together after many years for Nikhil Nanda Birthday party photos viral
कपूर और बच्चन परिवार - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो ये पार्टी दिल्ली में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी कपूर के घर आयोजित की गई थी। इस पार्टी में रिद्धिमा की बेटी समारा भी मौजूद थीं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की है। करिश्मा इस पार्टी में ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और पैंट में दिखीं। करिश्मा ने बूमरैंग साझा करते हुए लिखा- Famjam। करिश्मा के अलावा उनकी कजिन रिद्धिमा ने भी कई तस्वीरें साझा की हैं।

Karishma Kapoor and Jaya Bachchan come together after many years for Nikhil Nanda Birthday party photos viral
रिद्धिमा , करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram

इस पार्टी की बेहद खास  बात ये थी कि अपने दामाद का जन्मदिन मनाने जया बच्चन भी रिद्धिमा के घर पहुंची थी। इस दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई है उसमें करिश्मा और जया एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि किसी वक्त में करिश्मा कपूर जया बच्चन की बहू बनने वाली थीं, लेकिन ये हो नहीं पाया।




View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Kapoor and Jaya Bachchan come together after many years for Nikhil Nanda Birthday party photos viral
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

करिश्मा और अभिषेक बच्चन के अफेयर के बारे में सभी जानते थे। यहां तक कि अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ कारणों से ये रिश्ता टूट गया। इसके चलते कपूर खानदान और बच्चन परिवार में थोड़ा तनाव भी आ गया था। हालांकि धीरे धीरे इनके बीच संबंध ठीक हो गए।

विज्ञापन
Karishma Kapoor and Jaya Bachchan come together after many years for Nikhil Nanda Birthday party photos viral
करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram/therealkarismakapoor

इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की थी तो वहीं करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि आपसी मतभेदों के कारण यह रिश्ता नहीं चल पाया। अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। कई बार करिश्मा और उनके बच्चों की तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद होती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed