करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। हाल ही में दिवाली के मौके पर करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे अपने पिता संजय कपूर के साथ नजर आए।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने Ex पति संजय कपूर और उनकी पत्नी के साथ मनाई दिवाली, देखिए अनेदखी तस्वीरें
करिश्मा से रिश्ता टूटने के बाद भी संजय कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा का ख्याल रखते हैं। वह अक्सर बच्चों के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। करिश्मा और संजय के रिश्ते भी अब सुधर चुके हैं।
करिश्मा से शादी टूट जाने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी रचाई थी। अब दोनों के एक बेटा भी है। दिवाली के मौके पर करिश्मा को छोड़ पूरा परिवार नजर आया।
सोशल मीडिया पर संजय कपूर की वाइफ प्रिया ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जहां समायरा कियान अपने पापा संजय के साथ दिख रहे हैं। संजय और प्रिया के बेटे अजरिया की ये पहली दिवाली थी।
A post shared by Priya Sachdev Kapur (@priyasachdevkapur) on
बता दें कि संजय और प्रिया पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में थे। 13 अप्रैल 2017 को दोनों ने शादी कर ली थी। प्रिया की संजय के साथ ये दूसरी शादी है, उन्हें पहली शादी से एक बेटी सफीरा है।
सारा अली खान ने एक्स बॉयफ्रेंड वीर के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, पार्टी में किया जमकर डांस
