{"_id":"5aa646614f1c1b00768b5140","slug":"karisma-kapoor-celebrates-daughter-samaira-13th-birthday-with-ex-husband-sunjay-kapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inside Pics: तलाक के बाद फिर साथ आए संजय और करिश्मा कपूर, इस बार बेटी बनी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Inside Pics: तलाक के बाद फिर साथ आए संजय और करिश्मा कपूर, इस बार बेटी बनी वजह
Mon, 12 Mar 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तलाक के दो साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर एक बार फिर साथ आए। वजह बनी उनकी बेटी समायरा। मौका था बिटिया के 13वें जन्मदिन का। टीनेजर हो चुकीं समायरा के इस दिन को यादगार बनाने के लिए उनके मम्मी-पापा ने मिलकर आलीशान बर्थ डे पार्टी दी।
2 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
समायरा की बर्थ डे पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर एक फैन क्लब ने शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि बर्थ डे गर्ल के साथ पापा संजय कपूर ने कितनी मौज मस्ती की। वहीं, मां करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर समायरा के बचपन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
3 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
तलाक के बाद दोनों बच्चे करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं। लेकिन संजय कपूर ने कभी भी अपने बच्चों से दूरी नहीं बनाई। संजय और समायरा की बॉन्डिंग इस सेल्फी में साफ झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर ने बेटी समायरा की बर्थ डे केक की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें सबसे ऊपर कप केक बना हुआ है और नीचे बेस पर मशहूर कॉफी ब्रांड का लोगो नजर आ रहा है। हालांकि, इस पार्टी की जितनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, उनमें से किसी एक में भी संजय और करिश्मा साथ नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Sunjay Kapur
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय कपूर ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस कपल के दो बच्चे- बेटी समायरा और बेटा कियान राज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।