{"_id":"5d273f158ebc3e6cd2580cae","slug":"karisma-kapoor-jija-saif-ali-khan-had-gifted-something-lovely-to-her-on-his-wedding-with-kareena","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना की शादी में सैफ से मिला ये 'नवाबी' गिफ्ट, करिश्मा ने आज तक संभालकर रखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना की शादी में सैफ से मिला ये 'नवाबी' गिफ्ट, करिश्मा ने आज तक संभालकर रखा
किसी वजह से करीना कपूर खान की जगह डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड को उनकी बहन करिश्मा कपूर ने जज किया। ऐसे में करिश्मा ने शो में जमकर धमाल मचाया और साथ ही साथ कुछ खुलासे भी किए। ऐसे में करिश्मा ने बताया कि सैफ और करीना की शादी में उनको जीजाजी (सैफ) की ओर से क्या गिफ्ट मिला था?
2 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल करिश्मा कपूर ने बतौर जज 'डांस इंडिया डांस' को मशहूर रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बोस्को के साथ जज किया। शो में करिश्मा ने बताया कि करीना की शादी में सैफ ने जो उन्हें गिफ्ट दिया था वो आज भी उन्होंने संभाल के रखा है और वो उनके लिए काफी खास है।
3 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा ने शो में बताया कि नवाब साहब सैफ अली खान ने बिल्कुल नवाबी अंदाज में उन्हें इयररिंग्स गिफ्ट किए थे। करिश्मा कपूर के लिए यह इयररिंग्स इतने अहम हैं कि उन्होंने आजतक इन्हें अपने पास संभाल कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karishma, Kareena, Saif
- फोटो : instagram
इसके बाद करिश्मा ने सैफ के बारे में बताया कि वो शानदार, सूपर कूल और चिल्ड आउट शख्स हैं। सैफ को चीजें मैनेज करना और सभी को हैप्पी रखना आता है।
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करिश्मा लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले ही ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड से उन्होंने डिजीटल डेब्यू किया है। इसके साथ ही करिश्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।