फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cred: सफेद साड़ी में करिश्मा को देख फैंस को आई निरमा के विज्ञापन की याद, बोले- वापस 90 के दौर में पहुंचा दिया

Sat, 26 Mar 2022 11:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 26 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor recreates a vintage ad of nirma washing powder with cred: fans feels nostalgic
क्रेड के विज्ञापन में करिश्मा कपूर, निरमा के विज्ञापन में दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मानो वक्त को कम से कम 30 साल पीछे कर दिया, क्योंकि वह एक विज्ञापन में दिखाई दीं, जो 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में आया था। दरअसर, क्रेड ने 90 के दशक के प्रसिद्ध निरमा सुपर डिटर्जेंट के विज्ञापन को फिर से बनाया है। इस विज्ञापन में करिश्मा कपूर नजर आईं, जिन्होंने एक सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। ठीक वैसे ही जैसे निरमा के विज्ञापन में महिला ने पहनी होती है। सोशल मीडिया पर क्रेड के नए विज्ञापन में करिश्मा के इस अंदाज को देखकर लोगों को 90 के दशक की याद आ गई और वह उनकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे।

Karisma Kapoor recreates a vintage ad of nirma washing powder with cred: fans feels nostalgic
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विज्ञापन को साझा किया है। विज्ञापन की शुरुआत करिश्मा के गाड़ी से उतरकर एक दुकान में प्रवेश करने से होती है, जहां दुकानदार उन्हें उनका सामान देने लगता है। इस पर करिश्मा दुकानदार के पीछे लगे एक चार्जर की ओर इशारा करते हुए कहती हैं कि ये नहीं, वो। जब दुकानदार उनसे पूछता है कि आप तो हमेशा से साधारण चार्जर लेती थीं, तो वह जवाब देती हैं कि लेती थी, लेकिन जब क्रेडिट बाउंटी में आईफोन मिले तो कोई साधारण चार्जर क्यों लेना। इसके बाद दुकानदार कहता है कि मान गए, आपकी किस्मत और क्रेडिट बाउंटी की रहमत दोनों को।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

Karisma Kapoor recreates a vintage ad of nirma washing powder with cred: fans feels nostalgic
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

क्रेड का ये विज्ञापन 1980 के दशक के निरमा विज्ञापन के जैसा ही है। इसके फ्रेम और लाइनें सब एकदम निरमा के विज्ञापन जैसी हैं। कुल मिलाकर यह निरमा के विज्ञापन का थ्रोबैक है। 1989 में आए निरमा के विज्ञापन में टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका चिखलिया थीं, जिन्हें रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस विज्ञापन ने एक बार फिर ‘मान गए आपकी पारखी नजर’ लाइन को अमर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor recreates a vintage ad of nirma washing powder with cred: fans feels nostalgic
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिशमा कपूर के इस विज्ञापन पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिंगर रेखा भारद्वाज ने कमेंट किया कि यह मुझे उस दौर में वापस ले जा रहा है। इसके साथ ही एक फैन ने लिखा कि इस विज्ञापन ने एक बार फिर 90 के दशक के उस माहौल को बना दिया, उस समय के विज्ञापन सही मायने में बहुत अच्छे होते थे।

विज्ञापन
Karisma Kapoor recreates a vintage ad of nirma washing powder with cred: fans feels nostalgic
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि क्रेड अपने अनोखे विज्ञापन अभियानों के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी क्रेड ने कई विज्ञापन बनाए जो लोगों को काफी पसंद आए थे। क्रेड जैकी श्रॉफ, बप्पी लाहिड़ी, नीरज चोपड़ा और कपिल देव को अपने विज्ञापन का हिस्सा बना चुका है। वहीं, अब इस नए विज्ञापन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed