एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा कपूर की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया में करिश्मा कपूर की वापसी में लगातार देर होती जा रही है। लंबे समय से फिल्मों से दूर करिश्मा वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से फिर से अपने फैंस के सामने आने वाली हैं। इस साल के मध्य में इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी। घोषणा के बाद से ही करिश्मा के फैंस उन्हें फिर एक बार एक्टिंग करते देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए थे। हालांकि उनका इंतजार अभी थोड़ा और लंबा होने वाला है।
2 of 4
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेब सीरीज से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार निर्माता एकता कपूर ने निर्देशक करिश्मा कोहली को शूट हो चुके एपिसोड्स पर फिर से काम करने को कहा है। उन्होंने यह बात शो के रफ कट देखने के बाद कही है। उनके अनुसार यह सीरीज मुख्य धारा के दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब साबित होती है। एकता की इस सलाह के बाद बाद अब पूरी टीम फिर से नई योजना के साथ वेब सीरीज के कुछ हिस्सों को रीशूट करेगी।
3 of 4
ekta kapoor
- फोटो : instagram
एक सूत्र के अनुसार इस वेब सीरीज को पहले जहां अक्टूबर में काम खत्म करना था लेकिन अब इसमें करीब तीन महीने का समय और लगेगा। गौरतलब है कि ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड मातृत्व के दिलचस्प सफर पर आधारित है। इसमें करिश्मा, मीरा शर्मा नाम की एक छोटे शहर की मां की भूमिक अदा करेंगी। जो मुंबई की होनहार माताओं के बीच से खुद को पार लगाने की कोशिश करती हैं। इस वेब सीरीज में बताया जाएगा कि बच्चों का पालन-पोषण एक कला है। समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग इसे विज्ञान की नजर से देखता है। बहुत माताएं ऐसी भी हैं जो अपने बच्चों की एक शेरनी की तरह रक्षा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
karishma kapoor
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि करिश्मा पहले ही इस वेब सीरीज को लेकर अपनी दिलचस्पी साझा कर चुकी हैं। उनके अनुसार उनका किरदार आज की माताओं पर आधारित है और एक मां के रूप में वह सही काम करने में विश्वास रखती हैं। वेब सीरीज की कहानी सुनने के बाद करिश्मा की इस प्रोजेक्ट में रुचि पैदा हुई थी। करिश्मा का मानना है कि जब दर्शक इसे देखेंगे तो खास तौर पर सभी माताएं अपने आपको उनके निभाए किरदार से जुड़ा महसूस करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।