फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baaghi 3: टाइगर के एक्शन से हैरान हुई अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीम, श्रद्धा के किरदार का हुआ खुलासा

Sat, 23 Nov 2019 05:04 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 23 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Shooting details of Tiger Shroff Riteish Deshmukh Shraddha Kapoor Starrer baaghi 3
बागी3

हिंदी सिनेमा जगत में एक्शन हीरो के रुप में तेजी से पहचान बना रहे टाइगर श्रॉफ इन दिनों 'बागी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' से देश भर में धमाल मचाने के बाद टाइगर फिर एक बार एक्शन अवतार में नजर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म की तीसरे शेड्यूल की शूटिंग सर्बिया में शुरू हो चुकी है। नई जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को मध्य यूरोप में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने के बाद टाइगर अब लगातार 25 दिनों तक एक्शन सीन्स की शूटिंग करेंगे। इन दिनों फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग चल रही है।

Shooting details of Tiger Shroff Riteish Deshmukh Shraddha Kapoor Starrer baaghi 3
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार,  'थाईलैंड, बुल्गारिया और सर्बिया से एक खास स्टंट टीम नियुक्त की गई है। वे साजिद, टाइगर और अहमद के संपर्क में रहते हुए फिल्म के एक्शन सीन्स डिजाइन कर रहे हैं। सभी की कोशिश है कि 'बागी 3' का एक्शन पिछली दोनों फिल्मों के स्तर से भी आगे हो।' 

Shooting details of Tiger Shroff Riteish Deshmukh Shraddha Kapoor Starrer baaghi 3
Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media

सूत्र ने आगे कहा, 'अंतरराष्ट्रीय टीम तब पूरी तरह से चौंक गई थी जब टाइगर ने एक मुश्किल स्टंट सीन को पहली बार में ही एकदम सही कर दिया। सिर्फ टाइगर ही नहीं बल्कि फिल्म में एयर होस्टेस का किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर ने भी अपने जोरदार एक्शन सीन्स में जोरदार परफॉर्मेंस के लिए प्रशंसा बटोरी है। जल्द ही वह भी फिल्म के तीसरे शेड्यूल का हिस्सा बनेंगी।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting details of Tiger Shroff Riteish Deshmukh Shraddha Kapoor Starrer baaghi 3
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala

इसके बाद सूत्र ने आगे बताया,  'रितेश देशमुख जो फिल्म में टाइगर के भाई और एक पुलिस अफसर का किरदार अदा कर रहे हैं वह 1 दिसंबर को रवाना होंगे। उनके साथ अंकिता लोखंडे भी रवाना होंगी। फिल्म में वह रितेश की पत्नी और श्रद्धा की बहन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में एक गाना भी है जो दोनों जोड़ियों पर फिल्माया जाएगा।' 

विज्ञापन
Shooting details of Tiger Shroff Riteish Deshmukh Shraddha Kapoor Starrer baaghi 3
Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपनी बात खत्म करते हुए सूत्र ने कहा, 'मेकर्स ने वहां की सरकार से शूटिंग में आर्मी के हथियार इस्तेमाल करने की इजाजत भी ले ली है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर महीने के मध्य में समाप्त हो जाएगी।' यह फिल्म अगले साल मार्च में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed