{"_id":"6329d9f3400e5c32a21d9624","slug":"karm-yuddh-trailer-out-ashutosh-rana-satish-kaushik-paoli-dam-series-to-release-on-disney-plus-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karm Yuddh Trailer Out: सामने आया आशुतोष राणा, पाउली दाम की सीरीज 'कर्म युद्ध' का ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karm Yuddh Trailer Out: सामने आया आशुतोष राणा, पाउली दाम की सीरीज 'कर्म युद्ध' का ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कर्म युद्ध
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आशुतोष राणा और एक्ट्रेस पाउली दाम की आगामी सीरीज 'कर्म युद्ध' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इस सीरीज में एक्टर सतीश कौशिक भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसमें खूनी जंग देखने को मिलेगी। सीरीज का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। यह सीरीज कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बता दें कि यह हॉटस्टार स्पेशल सीरीज के तहत रिलीज हो रही है।
2 of 4
कर्म युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीरीज की कहानी रॉय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर की शुरुआत में आशुतोष राणा का किरदार कहता नजर आता है कि जब परिवार पर मुसीबत आती है तो एक और एक ग्यारह नहीं एक हो जाता है। इसके बाद गोलियों के चलने की आवाज आती है। ट्रेलर में पारिवारिक माहौल के साथ-साथ जंग और दुश्मनी का खेल भी दिखाया गया है। सीरीज में इन तीनों कलाकारों के अलावा जगदीश खट्टर, चंदन रॉय सान्याल, अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। सीरीज के सारे एपिसोड 30 सितम्बर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिए जाएंगे।
3 of 4
कर्म युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
गौतम अधिकारी, मकरंद अधिकारी और कैलाशनाथ अधिकारी ने इस सीरीज को प्रोड्यूसर किया है। वहीं इसके निर्देशन की जिम्मेदारी रवि अधिकारी ने संभाली है। बता दें कि इस सीरीज के कुल आठ एपिसोड हैं। रवि अधिकारी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में दर्शकों को पारिवारिक स्नेह के साथ-साथ तमाम जटिलताएं भी देखने को मिलेंगी, जिनमें कलह, लालच और महत्वाकांक्षाएं जैसी चीजें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कर्म युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज को लेकर आशुतोष राणा का कहना है, 'सीरीज देखते हुए शुरुआत में दर्शकों को शायद ऐसा लगे कि मैं फिर से पर्दे पर अपने डार्क रोल में लौट आया हूं। लेकिन, गुरु शास्त्री के मेरे किरदार में काफी सारे ग्रे शेड्स हैं। यह एक रहस्यमयी किरदार है।' पाउली दाम का कहना है, 'सीरीज में मेरा रोल इंद्राणी रॉय का है। यह बेहद शानदार किरदार है, जो मुझे बेहद पसंद आया।' सीरीज को लेकर रवि अधिकारी का कहना है, 'हम कर्म युद्ध जैसी शानदार सीरीज को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। सीरीज में उम्दा कलाकार हैं और यह सीरीज पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इसमें वह सब कुछ है, जो दर्शक देखना पसंद करते हैं। हमने इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।