फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' पर पड़ी कानूनी मार, करणी सेना ने नोटिस भेजकर दी धमकी

Thu, 29 Oct 2020 02:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 29 Oct 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena sent Akshay Kumar Laxmmi Bomb makers Legal Notice to Demanding Title Change
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : ट्विटर

एक तरफ जहां अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का प्रमोशन अपने तरीके से करने में व्यस्त हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की वजह से भी इस फिल्म का प्रमोशन स्वतः हो रहा है। फिल्म के शीर्षक का विरोध जताते हुए राजपूतों की करणी सेना ने फिल्म के निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा है। 

Karni Sena sent Akshay Kumar Laxmmi Bomb makers Legal Notice to Demanding Title Change
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : ट्विटर

इस नोटिस के जरिए करणी सेना ने निर्माताओं से कहा है कि वह अपनी इस फिल्म का शीर्षक बदल दें, वरना संघ फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा। जब से फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही इस फिल्म का विरोध अलग अलग चीजों के लिए अलग अलग लोग कर रहे हैं। 

Karni Sena sent Akshay Kumar Laxmmi Bomb makers Legal Notice to Demanding Title Change
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai

ताजा विरोध में करणी सेना सामने आई है जिसने फिल्म के शीर्षक पर ही आपत्ति जताई है। नोटिस भेजकर संघ ने फिल्म के निर्माताओं को बताया है कि उनकी फिल्म का शीर्षक माता लक्ष्मी का अपमान करता है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। संघ का मानना है कि फिल्म के निर्माताओं ने माता लक्ष्मी का नाम फिल्म के शीर्षक में जानबूझकर इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena sent Akshay Kumar Laxmmi Bomb makers Legal Notice to Demanding Title Change
राघव लॉरेंस, अक्षय कुमार - फोटो : file photo

संघ ने अपने नोटिस में कहा है कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' जैसी फिल्म के लिए ऐसे शीर्षक इस्तेमाल करने से समाज में हिंदुओं की विचारधारा, रीति रिवाज और उनके देवी देवताओं के लिए गलत संदेश जाता है। इस शीर्षक को फौरन बदला जाए, नहीं तो इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। यह फिल्म तमिल फिल्मों की हिट फ्रेंचाइजी 'कंचना' के दूसरे भाग की रीमेक है। इसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है और फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
Karni Sena sent Akshay Kumar Laxmmi Bomb makers Legal Notice to Demanding Title Change
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : file photo

करणी सेना ने फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का शीर्षक बदलने के लिए पहले मौखिक तौर पर बोला था। और अब लिखित में एक नोटिस भी भेज दिया है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की तरह से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ है जबकि कियारा का किरदार प्रिया का है। इस अन्तरधर्मीय तालमेल पर लोगों ने फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। अक्षय कुमार तो पहले से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ड्रग्स मामले में बचाव करने की वजह से लोगों के निशाने पर थे।अब फिल्म के यह विवाद उनके लिए नई मुसीबत हैं।

पढ़ें: कोलकाता के टीवी अभिनेता पर लगा कैश और हथियार चोरी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed