फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Day 5: कार्तिकेय 2 के आगे ढेर हुई लाल सिंह चड्ढा, साउथ की इस फिल्म ने बुधवार को बटोरे इतने करोड़

Thu, 18 Aug 2022 01:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 18 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
karthikeya 2 box office collection day 5 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan laal singh chadha
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। बीते कुछ महीनों में साउथ ने कई हिट फिल्में दी और अब इस लिस्ट में छोटी बजट में बनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' का नाम जुड़ता दिख रहा है। लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज पांच दिनों में अपनी लागत की आधी से ज्यादा कमाई कर ली है और अब इस फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसमें 'कार्तिकेय 2' एक बार फिर 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई से आगे निकलती हुई नजर आई है। 

karthikeya 2 box office collection day 5 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan laal singh chadha
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' हिंदी पट्टी में एक मिनी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। रिलीज के चार दिन बाद ही फिल्म के शोज में इजाफा होने लगा है। 53 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' को अब 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है, जिसका फायदा इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा दिख रहा है। 13 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बुधवार को लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ही अब फिल्म की कमाई 24.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 

karthikeya 2 box office collection day 5 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan laal singh chadha
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां देखें किस दिन की कितनी कमाई
 
दिन  हिंदी में कमाई (करोड़ में)  तेलुगू में कमाई (करोड़ में) 
शनिवार 0.07 4.97
रविवार 0.28 5.79
सोमवार 1.1 6.19 
मंगलावर 0.7 3.08
बुधवार 3 ( दोनों भाषा में)  
  कुल कमाई 24.90 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
karthikeya 2 box office collection day 5 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan laal singh chadha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लाल सिंह चड्ढा' को दी टक्कर
साउथ की यह छोटी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को टक्कर देते हुए अब आगे निकल गई है। मंगलवार को 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई 2.50 करोड़ रुपये थी और 'कार्तिकेय 2' का कलेक्शन इस बिग बजट फिल्म से 0.58 करोड़ की ज्यादा कमाई करते हुए 3.08 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह बुधवार को भी 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई साउथ फिल्म से कम रही है। आमिर की फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 'कार्तिकेय 2' से पूरे एक करोड़ रुपये कम है। 'लाल सिंह चड्ढा' का टोटल कलेक्शन अब तक 50.3 करोड़ हुआ है।


दिन  लाल सिंह चड्ढा की कमाई
(करोड़ में)
गुरुवार 11.7 
शुक्रवार 7.26
शनिवार
रविवार 10 
सोमवार 7.50
मंगलवार 2.50 
बुधवार 2.00
कुल कमाई  50.3 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed