फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 BO Collection: अक्षय-आमिर की फिल्म छोड़ 'कार्तिकेय 2' देखने पहुंचे लोग, हफ्तेभर में ऐसे बढ़ी कमाई

Fri, 19 Aug 2022 09:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 19 Aug 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Week 1 box office collection: Nikhil Siddhartha starrer inches closer to 30 crore mark
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी, दर्शक हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को छोड़ निखिल सिद्धार्थ की फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि 'कार्तिकेय 2' न केवल तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बल्कि हिंदी बेल्ट में भी 4 करोड़ रुपये का अंकड़ा पार कर चुकी है। 

Karthikeya 2 Week 1 box office collection: Nikhil Siddhartha starrer inches closer to 30 crore mark
कार्तिकेय 2, बिम्बिसार, लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन - फोटो : social media

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' ने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ने गुरुवार को अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ दिया है। जी हां, एक तरफ जहां कार्तिकेय 2 ने गुरुवार को 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा ने क्रमश: 1.71 करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Karthikeya 2 Week 1 box office collection: Nikhil Siddhartha starrer inches closer to 30 crore mark
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2 की कुल कमाई

दिन कुल कलेक्शन
पहला दिन 5.04
दूसरा दिन 5.79
तीसरा दिन 7.29
चौथा दिन 4.23
पांचवां दिन 3.55
छठवां दिन 3.55
कुल कलेक्शन 29.45

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Week 1 box office collection: Nikhil Siddhartha starrer inches closer to 30 crore mark
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी दिन-ब-दिन बढ़ रही कार्तिकेय 2 की कमाई

'कार्तिकेय 2' ने ओपनिंग डे पर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर मात्र 7 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड का 'कार्तिकेय 2' को फायदा मिला और फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई में दिन-ब-दिन इजाफा होने लगा। नतीजतन, फिल्म ने एक हफ्ते में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 

विज्ञापन
Karthikeya 2 Week 1 box office collection: Nikhil Siddhartha starrer inches closer to 30 crore mark
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2 का हिंदी बेल्ट में प्रदर्शन

दिन कुल कलेक्शन
पहला दिन 0.07
दूसरा दिन 0.28
तीसरा दिन 1.1
चौथा दिन 1.15
पांचवां दिन 1.05
छठवां दिन 1.15
कुल कलेक्शन 4.8
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed