फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: इस दिन रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’. दीवाली के दो हफ्ते बाद साइकोलॉजिकल धमाका

Mon, 22 Feb 2021 03:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Feb 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 starring Kartik Aaryan and Kiara Advani to hit the theatres in november
भूल भुलैया 2ः कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के टॉप 10 सितारों में अपनी जगह बना चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन भी इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘भूल भुलैया’ की रिलीज की तारीख पर पिछले पूरे हफ्ते लोगों की निगाहें लगी रही। सोमवार को इसके निर्माताओं ने फिल्म को दीवाली के तुरंत बाद रिलीज करने का एलान कर दिया।

Bhool Bhulaiyaa 2 starring Kartik Aaryan and Kiara Advani to hit the theatres in november
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज के बाद कार्तिक आर्यन की एंट्री हिंदी सिनेमा के टॉप 5 क्लब में होती दिख रही थी लेकिन सारा अली खान का साथ उनको भारी पड़ा। उनकी फिल्म ‘लव आजकल’ पिछले साल इतनी बुरी तरह से फ्लॉप रही कि निर्माताओं को उनकी बाकी फिल्मों को लेकर दिक्कतें होने लगी। उनकी करण जौहर की कंपनी से बन रही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग अरसे से अटकी है। अनलॉक के बाद इस फिल्म की शूटिंग विदेश में होने की योजना बन रही थी लेकिन धर्मा प्रोडक्शंस का फॉक्स स्टार स्टूडियोज का नाता टूटने के बाद से करण जौहर की कंपनी का मामला डांवाडोल ही चल रहा है। उनकी एक और फिल्म ‘तख्त’ भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुकी है।

Bhool Bhulaiyaa 2 starring Kartik Aaryan and Kiara Advani to hit the theatres in november
भूल भुलैया 2: कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शंस के साथ साथ कार्तिक आर्यन एक फिल्म टी सीरीज और सिने वन स्टूडियोज के साथ भी लॉकडाउन से पहले कर रहे थे। अक्षय कुमार, विद्या बालन की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ की सीक्वेल के तौर पर शुरू हुई ‘भूल भुलैया 2’ की कहानी का हालांकि अब इस सीरीज की पिछली फिल्म से कोई वास्ता नहीं है, लेकिन इस फिल्म की चर्चा उससे जोड़कर ही होती रही है। सोमवार को फिल्म के निर्माताओं ने ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज डेट 19 नवंबर घोषित की है। इसके दो हफ्ते पहले दीवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ रिलीज हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 starring Kartik Aaryan and Kiara Advani to hit the theatres in november
भूल भुलैया 2: कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में भी कहानी का एक साइकोलॉजिकल पहलू है और जिसे सुलझाने के लिए कार्तिक आर्यन का साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी देने वाली हैं। फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार, उनके चाचा कृष्ण कुमार के अलावा मुराद खेतानी भी शामिल हैं। मुराद ने हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता विजय की फिल्म ‘मास्टर’ के भी हिंदी रीमेक राइट्स खरीदे हैं। इससे पहले वह टी सीरीज के साथ मिलकर ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक ‘कबीर सिंह’ बना चुके हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 starring Kartik Aaryan and Kiara Advani to hit the theatres in november
भूल भुलैया 2: कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही ‘भूल भुलैया 2’ की काफी शूटिंग उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आसपास भी हो चुकी है। फिल्म को लिखने में अनीस बज्मी को फरहाद सामजी और आकाश कौशिक का साथ मिला है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली कार्तिक आर्यन की इकलौती फिल्म भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed