{"_id":"6033716b22e0c912680d97c5","slug":"taapsee-pannu-is-ready-to-rock-the-box-office-with-these-8-upcoming-films-including-shabash-mithu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी की अब आठ फिल्में फ्लोर पर, ‘शाबास मिठू’ की तैयारियों के बीच साइन की ये जासूसी कॉमेडी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी की अब आठ फिल्में फ्लोर पर, ‘शाबास मिठू’ की तैयारियों के बीच साइन की ये जासूसी कॉमेडी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू लगता है हिंदी सिनेमा में जल्द ही अक्षय कुमार से आगे निकलने वाली हैं। जिस रफ्तार से वह इन दिनों फिल्में साइन कर रही हैं, उसे देखकर यूं लगता है कि अगले साल उनकी हर महीने, दो महीने कोई न कोई फिल्म सिनेमाघरों में दिखने वाली है। इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग ले रहीं तापसी की एक और फिल्म का सोमवार को एलान हुआ। इस फिल्म में वह उभरते अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ नजर आएंगी।
तापसी पन्नू ने सोमवार को अपनी दो तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि वह अपनी अगली फिल्म ‘शाबाश मिठू’ के लिए जमकर तैयारियां कर रही हैं। इन तस्वीरों में तापसी का शरीर सौष्ठव एक क्रिकेट खिलाड़ी जैसा तो नहीं दिख रहा लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर समर्पण सौ फीसदी है। नूशीन अल खदीर इस फिल्म के लिए उनकी क्रिकेट कोच बनी है और तापसी उनसे लगातार क्रिकेट की वे सारी तकनीकें सीख रही हैं, जो शूटिंग के दौरान उनके काम आने वाली हैं।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच सोमवार को तापसी की एक नई फिल्म 'वो लड़की है कहां?' का भी एलान हो गया। जानकारी के मुताबिक. ये एक जासूसी कॉमेडी फिल्म है जिसमें तापसी एक चुलबुली पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगी। हिट वेब सीरीज ‘स्कैम 1982’ में शेयर दलाल हर्षद मेहता का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में दिखेंगे। अरशद सैयद की लिखी इस कहानी को वह खुद ही निर्देशित करने जा रहे हैं, ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी नई फिल्म के बारे में तापसी पन्नू का कहती हैं, "अरशद का मेरे लिए लिखा गया ये किरदार मुझे बेहद पसंद आया। निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ साथ मैं प्रतीक के साथ भी इस फिल्म में काम करने के लिए भी बेहद उत्साहित हूं। मुझे ‘स्कैम’ में उनकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई थी।" फिल्म की लीड कास्ट फाइनल होने के बाद अब इसके सहायक कलाकारों का चयन जारी है। फिल्म की रिलीज इसी साल के आखिर तक करने की तैयारी है।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘शाबास मिठू’ और 'वो लड़की है कहां?' के साथ अब तापसी पन्नू की आठ फिल्में फ्लोर पर हैं। हाल ही में उनकी निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ एक फिल्म ‘दो बारा’ घोषित हुई है। उनकी पांच और फिल्में पिछले साल से ही निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इन फिल्मों में से ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘लूप लपेटा’, ‘जन गण मन’ और दीपक सुंदराजन के साथ एक फिल्म शामिल हैं। तापसी की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘थप्पड़’ में काफी तारीफ हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।