फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: दोस्त के साथ सड़क किनारे चाइनीज खाते नजर आये कार्तिक आर्यन, फैंस बोले- जमीन से जुड़ा हुआ है

Sun, 14 Nov 2021 05:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 14 Nov 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan ate chinese food in juhu with his friend on his lamborghini car video viral
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 19 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम अर्जुन है। इस फिल्म को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को बड़ी उम्मीद हैं और वह इनदिनों फिल्म के प्रमोशन में जोरों से लगे हुए हैं। उनका एक अनोखा अंदाज इस वक्त इंटरनेट पर उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है। कार्तिक आर्यन की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह सड़क पर चाइनीज खाते हुए दिख रहे हैं।

kartik aaryan ate chinese food in juhu with his friend on his lamborghini car video viral
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दोस्त के साथ सड़क पर चाइनीज खाने का लुत्फ उठा रहे हैं कार्तिक
वीडियो में कार्तिक आर्यन अपने दोस्त के साथ खड़े होकर सड़क पर चाइनीज खाने का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं। उनका इस तरह से खुलेआम सड़क पर चाइनीज खाना उनके प्रशंसकों को भा रहा है। इसके लिए कार्तिक आर्यन की तारीफ हो रही है।
 

kartik aaryan ate chinese food in juhu with his friend on his lamborghini car video viral
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन का यह वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में कार्तिक अपनी लैंबॉर्गिनी कार के पास खड़े होकर दोस्त के साथ चाइनीज खा रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़का कार्तिक आर्यन की लैंबॉर्गिनी कार के बोनट पर चाइनीज फूड रखते हुए दिख रहा है। कार्तिक आर्यन और उनका दोस्त बड़े चाव से चाइनीज खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan ate chinese food in juhu with his friend on his lamborghini car video viral
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन को वीडियो में पैपराजी से कहते हुए सुना जा सकता है, भय्या खाने की डॉक्यूमेंट्री हो जाएगी। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए विरल भयानी ने कैप्शन में लिखा है, बिग बॉस में सलमान खान के साथ अपनी फिल्म ‘धमाका’ को प्रमोट करने के बाद जुहू में लैंबॉर्गिनी के ऊपर चाइनीज का मजा लेते हुए कार्तिक आर्यन।
 

विज्ञापन
kartik aaryan ate chinese food in juhu with his friend on his lamborghini car video viral
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि फिल्म ‘धमाका’ के प्रमोशन के लिए कार्तिक आर्यन हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’  में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त के साथ सड़क पर चाइनीज फूड का लुत्फ लिया। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने जहां इसे पीआर बताया वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कार्तिक आर्यन जमीन से जुड़े हुए हैं। एक यूजर ने लिखा कि कार्तिक आर्यन अन्य एक्टर्स की तरह नहीं है, जो छोटे शॉप के खाने को अनहाइजीन मानते हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं। इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार फैंस की प्रतिक्रिया आ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed