फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन को देखते ही स्कूल की लड़कियों ने खींचे गाल, एक्टर ने भी दिया ऐसा रिस्पांस

Sun, 04 Aug 2019 02:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 04 Aug 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan cheeks pulls by school girls video Viral on social media
Kartik Aaryan - फोटो : instagram

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें देखते ही फैंस की सेल्फी खींचने की होड़ लग जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो हर स्टार के साथ होता है लेकिन कार्तिक आर्यन की बात कुछ अलग है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया वायरल हो रहा यह वीडियो है। इस वीडियो में कार्तिक को देखते ही स्कूल की कुछ लड़कियों ने ऐसा कर दिया कि कार्तिक हैरान रह गए। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Kartik Aaryan cheeks pulls by school girls video Viral on social media
Kartik Aaryan - फोटो : instagram

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कार्तिक स्कूल की लड़कियों के बीच घिरे हुए हैं। कुछ लड़कियां कार्तिक को देखते ही उनके साथ सेल्फी लेने लगती हैं तो कुछ उनके गाल खींचती हैं। लड़कियों के गाल खींचने के बाद कार्तिक अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे। यह वीडियो लखनऊ का है। दरअसल, कार्तिक इन दिनों पति पत्नी और वो की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। 

Kartik Aaryan cheeks pulls by school girls video Viral on social media
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram

इस फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। इन दिनों कार्तिक फिल्मों के अलावा अफेयर की वजह से भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। यहां तक कि कार्तिक से मिलने के लिए सारा कुछ दिन पहले लखनऊ भी पहुंच गई थीं। इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Becz he deserves infinite love ❤❤❤😍😍 Just look at him mahn the way he treat his fans 😍😍😭😭😭 How cutely he smiled whn the girl pulled his cheek I mean i have seen many of stars who get annoyed so easily by such things but he's best of all!! 😭😭😍😍😍😍😘✋proud to be his die heart fan ❤❤my sweetheart ✋✋😭😭😍 Stop being so cute MR. AARYAN ✋✋ #kartik @kartikaaryan #kartikaaryan #sartik #sara #saraalikhan ❤ ❤ ❤ ❤ ❤ #kartikaaryan #kartik #sara #sartik #saraalikhan #srkianforever #srkian #sonukititukisweety #selenagomez #shahidkapoor #sraddhakapoor #srk #deepver #deepikapadukon #ranlia #ranbeerkapoor #ranveersingh #relationshipgoals #varia #viratkohli #virushka #viratians #vickykaushal #poselikekartikaryan #poselikekartikaaryan #priyankachopra #lukkachuppi #loveaajkal2

A post shared by SARA AND KARTIK FOREVER ❤ (@sartik_world) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan cheeks pulls by school girls video Viral on social media
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram

कहा जा रहा है कि कार्तिक सारा अली खान के परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। इस बात का खुलासा इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इंडिया चुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सारा के साथ-साथ अपना बॉन्ड उनके परिवार के साथ भी मजबूत करना चाहते हैं। खबर तो यह भी है कि जब कार्तिक और सारा हिमाचल प्रदेश में लव आजकल 2 की शूटिंग कर रहे थे, तब अमृता सिंह ने कई बार कार्तिक से फोन पर बात की थी। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan cheeks pulls by school girls video Viral on social media
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan - फोटो : social media

रिपोर्ट के मुताबिक जब भी सारा अपनी मां से फोन पर बात करती थी कार्तिक भी उन दोनों की बातचीत के दौरान अमृता से बात करते थे। इसके अलावा हाल ही में कार्तिक और इब्राहिम को एक फैशन शो दौरान साथ स्पॉट हुए थे। इस फैशन शो में सारा अली खान रैंप पर वॉक कर रही थीं, जहां पर दोनों उनका सपोर्ट करने पहुंचे थे। तस्वीरों में कार्तिक और इब्राहिम के बीच की बान्डिंग साफ नजर आईं। साथ ही कार्तिक सारा को देख काफी खुश नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed