{"_id":"5de047098ebc3e54cb5759e0","slug":"kartik-aaryan-emotinal-in-indian-idol-11-mother-special-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल में इस वजह से भावुक हुए कार्तिक आर्यन, शेयर की दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल में इस वजह से भावुक हुए कार्तिक आर्यन, शेयर की दिल की बात
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भभूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे हैं। हाल ही में तीनों स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट करने इंडियन आयडल 11 के सेट पर पहुंचे। इस दौरान शो में कुछ ऐसा हुआ कि कार्तिक इमोशनल हो गए।
2 of 5
Indian Idol
- फोटो : Social Media
इंडियन आयडल में मदर स्पेशल ऐपिसोड की शूटिंग की गई। इस एपिसोड में सभी प्रतियोगियों ने अपनी मां के लिए गाना डेडिकेट किया। इसमें अलीगढ़ के एक प्रतियोगी शाहजां मुजेब ने कमल हासन और श्रीदेवी स्टारर फिल्म सदमा के सॉन्ग 'सुरमईं अंखियों में' में गाना गाया।
3 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
मुजेब की आवाज में यह गाना सुनकर कार्तिक आर्यन काफी इमोशनल हो गए। इस मौके पर कार्तिक ने कहा कि मदर स्पेशल के इस एपिसोड को शूट करना उनते लिए काफी इमोशनल अनुभव रहा। कार्तिक आर्यन ने कहा कि यहां ऐसी यादें ताजा हो गईं जो मुझसे और मेरी मां से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन के लिए शो के मेकर्स की तरफ से एक खास सरप्राइज भी रखा गया था। शूट के दौरान कार्तिक का एक स्पेशल वीडियो चलाया गया जिसमें उनकी मां ग्वालियर से स्टार बनने के कार्तिक आर्यन के सफर को बयां करती हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने बताया कि उनकी मां ने ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग जीती है। संघर्ष के दिनों में वह उन्हें सपोर्ट करने मुंबई आया करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
बता दें कि 'पति पत्नी और वो' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन और भूमि पति-पत्नी और अनन्या कार्तिक की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म में मैरिटल रेप पर बोले गए एक डायलॉग को लेकर कड़ा विरोध हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।