फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस की भीड़ में इस तरह सारा को संभालते दिखे कार्तिक आर्यन, वीडियो हो रहा है वायरल

Sat, 08 Feb 2020 06:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Feb 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan protect Sara Ali Khan in crowd of fans video goes viral
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल' को लेकर चर्चा में हैं। ये दोनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के हमेशा साथ दिखने की वजह से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच इन दोनों का बेहद खास वीडियो सामने आया है जिसमेें कार्तिक सारा को भारी भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Kartik Aaryan protect Sara Ali Khan in crowd of fans video goes viral
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ढेर सारे फैंस से घिरी नजर आ रहे हैं। फैंस की भिड़ को देखते हुए कार्तिक आर्यन सारा अली खान को उनसे बचा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों कलाकार का ये वीडियो फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान का है। इस वीडियो को saraxkartik नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। 

Kartik Aaryan protect Sara Ali Khan in crowd of fans video goes viral
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में इन दिनों सारा और कार्तिक के चर्चा आम हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद है। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान भी दोनों की क्यूट केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Boyfriend goals!😝🙈 . . . Follow me @saraxkartik for more edits and updates about Sara and Kartik! . . . [ #kartikaaryan #saraalikhan #aaryankartik #kartikaaryanfans #saraalikhanpataudi #sartik #sarakartik #kartiksara #aajkal #loveaajkal #loveaajkal2 #saifalikhan #saifalikhanpataudi #kareenakapoor #kareenakapoorkhan #ibrahimalikhan #ibrahimalikhanpataudi #taimuralikhan #taimuralikhanpataudi #pyaarkapuchama #sonukititukisweety #lukachuppi #kedarnath #simmba #bollywood #saraalikhanindonesia #kartikaaryanindonesia ]

A post shared by 𝑲𝒂𝒓𝒕𝒊𝒌 𝑺𝒂𝒓𝒂 𝑭𝒂𝒏𝒑𝒂𝒈𝒆 (@saraxkartik) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan protect Sara Ali Khan in crowd of fans video goes viral
Love aaj Kal - फोटो : Social Media

सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के जरिए सारा और कार्तिक पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को तमाशा, रॉकस्टार और हाईवे जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रोमो और दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें सारा-कार्तिक के फैन्स ने भी काफी पसंद किया है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan protect Sara Ali Khan in crowd of fans video goes viral
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

बता दें कि सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से की थी। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की तो कार्तिक ने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कार्तिक का एक दमदार डायलॉग था जिसकी वजह से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी।

पढ़ें: शूटिंग शुरू होते ही विवादों में फंसी अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास', इस वजह से एनजीटी ने जताया विरोध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed