फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग शुरू होते ही विवादों में फंसी अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास', इस वजह से एनजीटी ने जताया विरोध

Sat, 08 Feb 2020 04:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Feb 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan film Bob Biswas in controversy to use plastic in Rabindra Sarobar during shooting
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'बॉब बिस्वास' का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है, लेकिन ये फिल्म विवादों में आ गई है। फिल्म 'बॉब बिस्वास' पर एनजीटी के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है। 

Abhishek Bachchan film Bob Biswas in controversy to use plastic in Rabindra Sarobar during shooting
बॉब बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉब बिस्वास के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता के रवीन्द्र सरोबर में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया और शूटिंग जारी रखी। साथ ही मेकर्स को सरोबर के अंदर खाना पकाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल करने के लिए भी विरोध झेलना पड़ रहा है, क्योंकि एनजीटी ने इसे प्रतिबंधित किया है। रवींद्र सरोवर के मार्निंग वॉकर्स एसोसिएशन ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई है। जब उन्होंने सवाल उठाया तो क्रू मेम्बर्स का कहा है कि उनके सभी सवालों का जवाब निर्माता सुजॉय घोष देंगे।

Abhishek Bachchan film Bob Biswas in controversy to use plastic in Rabindra Sarobar during shooting
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ अंतरा आचार्य ने कहा है कि बॉब बिस्वास के पास शूटिंग से संबंधित सभी जरूरी अनुमति है। उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। गौरतलब है कि फिल्म 'बॉब बिस्वास' की कोलकाता में शूटिंग 24 जनवरी से चल रही है। फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट दीया अन्नपूर्णा घोष करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan film Bob Biswas in controversy to use plastic in Rabindra Sarobar during shooting
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai

बता दें कि दीया की पिछली शॉर्ट फिल्म को 2018 में प्रतिष्ठित "कान फिल्म महोत्सव" के लिए चुनी गई थी। 'बॉब बिस्वास' 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी'  एक काल्पनिक चरित्र पर आधारित है। बॉब बिस्वास जो एक पोकर-कॉन्ट्रैक्ट-किलर है, जो तुरंत लोगों की कल्पनाओं पर कब्जा कर लेता है और आज तक अपनी ट्रेडमार्क लाइन 'नोमोस्कार एक मिनट' के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan film Bob Biswas in controversy to use plastic in Rabindra Sarobar during shooting
Shah rukh Khan, Abhishek Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai

अभिषेक बच्चन जो इस  स्पिन-ऑफ फिल्म में बॉब बिस्वास के किरदार में नजर आएंगे, उन्हें पहले कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया, यह एक ऐसी भूमिका है जिसके लिए उन्हें व्यापक शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा है। यह फिल्म इस वर्ष के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है और गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित की जाएगी, यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एक बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन है।


पढ़ें: कॉलेज टाइम में इस अभिनेता ने चार लड़कों किया था किस, अब आयुष्मान के साथ भी किया 'लिपलॉक'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed