फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज टाइम में इस अभिनेता ने चार लड़कों को किया था किस, अब आयुष्मान के साथ भी किया 'लिपलॉक'

Sat, 08 Feb 2020 03:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Feb 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana reveal Jitendra Kumar had to kiss 4 boys during his college days
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैैं। यह फिल्म समलैंगिक संबंध जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ मशहूर यूट्यूब स्टार जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देेंगे। ये सभी सितारे इन दिनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच आयुष्मान ने खुलासा किया है उन्होंने इस फिल्म में जितेंद्र कुमार को किस करने से पहले अपनी जिंदगी में एक बार और भी लड़के को किस किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जितेंद्र ने इस फिल्म से पहले चार लड़कों को किस किया था। 

Ayushmann Khurrana reveal Jitendra Kumar had to kiss 4 boys during his college days
ayushmann khurrana - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया है कि एमटीवी रोडीज के समय भी उन्होंने एक लड़के को किस किया था। आयुषमान खुराना ने कहा, मैंने एमटीवी रोडीज के समय भी लड़के को किस किया था। हम लोग ट्रुथ एंड डेयर खेल रहे थे। मेरे पास डेयर आया जिसके तहत मुझे एक लड़के को किस करना था इसलिए मैंने वो किया। इसके साथ ही आयुष्मान खुराना ने ये भी कहा कि अगर मैं डेयर में ये सब कर सकता हूं तो एक फिल्म में क्यों नहीं ?

Ayushmann Khurrana reveal Jitendra Kumar had to kiss 4 boys during his college days
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना के अनुसार एक लड़का दूसरे लड़के से और एक लड़की दूसरी लड़की से प्यार कर सकती है। आखिरी समय में क्या होगा ये मायने नहीं रखता है। अपने अलावा आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में उनके समलैंगिक पार्टनर का किरदार निभा रहे अभिनेता जितेंद्र कुमार के बारे में भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र ने भी कॉलेज के समय एक नहीं बल्कि चार लड़के को किस किया था जब उन्हें रैगिंग के दौरान ऐसे करने को कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana reveal Jitendra Kumar had to kiss 4 boys during his college days
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना ने कहा, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में किसिंग सीन शूट करने से पहले मैंने जीतू (जितेंद्र) से पूछा कि क्या उसने कभी किसी लड़के को किस किया है। इस पर उसने बताया कि हां जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज मेें था तो उसकी रैगिंग हुई थी। उस रैगिंग में जितेंद्र को चार लड़को को किस करने के लिए कहा गया था जोकि उन्हें करनी पड़ी थी। गौरतलब है कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों ने उसे खूब पसंद किया। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana reveal Jitendra Kumar had to kiss 4 boys during his college days
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media

इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना किसी मेल को-एक्टर के साथ लिप लॉक करने जा रहे हैं। ट्रेलर में दर्शकों को इसकी झलक भी देखने को मिली। बीते दिनों इस फिल्म का 'गबरू' गाना रिलीज हुआ। इस गाने में आयुष्मान और उनके को-एक्टर जितेंद्र को 'लिपलॉक' करते दिखाया गया है। आपको बता दें कि निर्माता आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

पढ़ें: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीमगर्ल' का दिखा बोल्ड अवतार, अभिनेता की पत्नी ने एक्ट्रेस को बताया 'तबाही'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed