सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी दौर में चल रहा है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस सीजन के विजेता को लेकर चर्चा तेज हो गई है, लेकिन फिनाले से पहले सलमान खान का एक और वीकेंड का वार होना है, जिसमें वह फिर से घरवालों को नसीहत देते और उनकी क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस बार के वीकेंड का वार में बेहद खास मेहमान दिखाई देने वाली हैं, जो सलमान खान के लिए बहुत विशेष तोहफा लेकर आएंगी।
Bigg Boss 13: सलमान के लिए इस बार वीकेंड का वार होगा खास, नीना गुप्ता लेकर आएंगी तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, इस बार बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता नजर आएंगी। साथ ही वह शो में सलमान खान के लिए बेहद खास तोहफा लेकर आएंगी। दरअसल बिग बॉस के वीकेंड का वार में आने की जानकारी खुद नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को जरिए उन्होंने खुलासा किया है कि वह सलमान खान के लिए ढेर सारी लड़कियों की ओर से तोहफे में हग लेकर जा रही हैं।
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on
वीडियो में नीता गुप्ता कहती हैं कि, 'हाए, मैं जा रही हूं बिग बॉस के घर में सज-धज कर। पार्लर में सब लड़कियों और घर में भी सभी लड़कियों ने मुझे हग किया है, और कहा है कि आप जाकर सलमान को हग करेंगी, तो हमारा हग उन तक पहुंच जाएगा। तो सलमान जी मैं आ रही हूं, बहुत सारे लोगों के हग लेकर। इस वीडियो को साझा करते हुए नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा,'आ रही हूं बिग बॉस में सलमान भाई के लिए कुछ खास लेकर।'
सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नीना गुप्ता जल्द शुभ मंगल ज्यादा सावधान नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ गजराज राव, आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार जैसी कलाकार मुख्य भूमिका मेें होंगे। ये फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं बात करें सलमान खान के शो बिग बॉस 13 की तो इसका फिनाले 15 फरवरी को होने वाला है। इस वक्त घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं। इनमें से सिद्धार्थ, आसिम और रश्मि देसाई एलीट क्लब के मेंबर बन गए हैं। जिसके चलते तीनों का टॉप 5 में होना तय है। बाकी बचे कंटेस्टेंट इम्युनिटी पाने के लिए लड़ रहे हैं।
वहीं अब घरवालों के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि फिनाले से पहले दो सदस्य बेघर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान आखिरी वीकेंड का वार में डबल एविक्शन की घोषणा कर सकते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। इनमें आरती और माहिरा को कमजोर माना जा रहा है। जबकि पारस और शहनाज शो की शुरुआत से ही मजबूती बनाए हुए हैं।
पढ़ें: Bigg Boss13: फिनाले से पहले घरवालों को लगेगा डबल एविक्शन का झटका! इन दो कंटेस्टेंट पर लटकी है तलवार