फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेलर लॉन्च पर कार्तिक आर्यन बोले,असल जिंदगी में ना मेरी 'पत्नी' है और ना ही कोई 'वो'

Mon, 04 Nov 2019 03:36 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 04 Nov 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan reaction his love life during Pati Patni Aur Woh trailer launch
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का ट्रेलर आज मुंबई में पूरी स्टारकॉस्ट की मौजूदगी में लांच हुआ। इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, अपारशक्ति खुराना समेत निर्देशक मुदस्सर अजीज, क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा और निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद रहे। फिल्म में जहां कार्तिक एक बेचारे पति (चिंटू त्यागी) के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनकी शादी उनके पिता ने जल्दी करा दी है वहीं भूमि ने कार्तिक की पत्नी (वेदिका त्यागी) का किरदार निभाया है साथ ही अनन्या फिल्म में कार्तिक की वो यानी की तपस्या के रोल में हैं जिन्हें देखकर चिंटू त्यागी अपने दिल पर लगाम नहीं लगा पाते हैं।

Kartik Aaryan reaction his love life during Pati Patni Aur Woh trailer launch
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की रीमेक है जो 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेलर लांच इवेंट में स्टारकॉस्ट ने मीडिया से बातचीत की। जहां कार्तिक ने फिल्म के बारे में बताया, 'जब पहली बार मुझे पति,पत्नी और वो ऑफर की गई तब  मैंने इस फिल्म के लिए तुरंत ही हां कर दी।  फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद आई।

Kartik Aaryan reaction his love life during Pati Patni Aur Woh trailer launch
Pati Patni Aur Woh posters - फोटो : twitter

कार्तिक ने आगे बताया,'1978 में रिलीज हुई असल फिल्म पति, पत्नी और वो को उन्होंने बहुत पहले देखा था। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। मेरे मां-बाप की यह पंसदीदा फिल्मों में एक है। हालांकि जब मैंने फिल्म के लिए हां कहा उसके बाद मैंने यह फिल्म नहीं देखी।' एक्टर से बातचीत के दौरान उनसे यह सवाल भी किया गया कि आपकी जिंदगी में वो कौन है, जिसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि मेरी जिंदगी में ना तो पत्नी है और ना ही वो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan reaction his love life during Pati Patni Aur Woh trailer launch
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

भूमि ने फिल्म के बारे में बताया कि जब उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया तो वह भी फिल्म की कहानी से काफी प्रभावित हुई थीं। फिल्म की कास्टिंग और डायलॉग्स  काफी अलग हैं। साथ ही यह फिल्म मेरे लिए काफी खास है क्योंकि आज से पहले मैंने पर्दे पर इस तरह का किरदार नहीं निभाया था। मैं अपने करियर में वेदिका त्यागी की तरह का कोई रोल निभाना चाहती थीं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan reaction his love life during Pati Patni Aur Woh trailer launch
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

भूमि ने आगे बताया कि यह साल मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। सांड की आंख और बाला के बाद यह साल की मेरी तीसरी फिल्म है और में यह साल पति, पत्नी और वो से खत्म करके काफी खुश हूं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि यह फिल्म असल फिल्म के मुकाबले भी  मुकाबले भी दोगुना धमाल लेकर आने वाली है। बातचीत के दौरान अनन्या ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म कई दफा देखी है। नए जमाने में यह फिल्म और भी आधुनिकता के साथ रिलीज होगी।

पढ़ें: हाउसफुल 4 के आंकड़ों पर क्यों मचा है बवाल, जानिए कैसे होती है आंकड़ों में हेराफेरी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed