फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा की सौतेली मां ने दी डेटिंग की परमिशन, कार्तिक आर्यन ने कहा- 'जब वो बोल रही हैं तो...'

Sun, 03 Mar 2019 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 Mar 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
kartik Aaryan reaction on kareena kapoor permission to date sara ali khan
bollywood - फोटो : amar ujala

कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो दर्शक इसे अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक कुछ और वजहों से भी चर्चा में रहते हैं। आपको याद हो कि सारा अली खान ने एक चैट शो में कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जताई थी। यही नहीं सैफ अली खान ने कहा था कि अगर वो पैसे वाला हो तो ठीक है, जिसके बाद करीना के रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा था।

kartik Aaryan reaction on kareena kapoor permission to date sara ali khan
kartik aaryan

करीना कपूर से जब पूछा गया कि सारा अली खान, कार्तिक को डेट करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि दोनों की जोड़ी जमेगी। दोनों साथ में फिल्म की भी प्लानिंग कर रहे हैं। साथ में अच्छे लगते हैं। कार्तिक जहां 'मासी' (लोगों से कनेक्ट होने वाला) हैं तो वहीं सारा 'क्लासी' हैं। मास और क्लास एक साथ काम कर जाता है।' 

kartik Aaryan reaction on kareena kapoor permission to date sara ali khan
कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

करीना का जवाब सुनकर तो लगता है कि उन्होंने सारा को अपनी हां कह दी है। करीना के बाद इस पर जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'करीना मेरी फेवरेट एक्ट्रेस में से एक हैं और अगर वो इस तरह की बातें कर रही हैं तो ये मेरे लिए एक कॉम्प्लिमेंट की तरह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik Aaryan reaction on kareena kapoor permission to date sara ali khan
Kartik Aryan - फोटो : twitter

गॉसिप के गलियारों में ऐसी खबरें हैं कि कार्तिक और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि कार्तिक ने इन खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अनन्या संग लिंक अप को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेता ने कहा 'अगर कोई साथ में डिनर कर रहा है तो जरूरी नहीं वो प्यार में हैं, वह मेरी दोस्त हैं और हम फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं इससे आगे कुछ नहीं।' कार्तिक-अनन्या जल्द ही पति पत्नी और वो के रीमेक फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन
kartik Aaryan reaction on kareena kapoor permission to date sara ali khan
Luka Chuppi - फोटो : instagram

फिल्म लुका छिपी की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन सोनू की टीटू की स्वीटी में नजर आए थे तो वहीं कृति सेनन स्त्री फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed