फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: 10 साल बाद डिग्री लेने कॉलेज पहुंचे कार्तिक, बच्चों के साथ किया डांस, रो रही फैन को लगाया गले

Sat, 11 Jan 2025 06:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Jan 2025 06:04 PM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लगभग एक दशक बाद अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपने कॉन्वोकेशन समारोह का एक वीडियो साझा किया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan received his engineering degree after almost a decade. He shared a video from his convocation
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम kartikaaryan

कार्तिक आर्यन को हाल ही में, मुंबई में डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री दी गई। कोर्स में दाखिला लेने के 10 साल से भी ज्यादा समय बाद उन्हें यह डिग्री मिली। हाल ही में, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के कुछ पल शेयर किए, जिसमें वे छात्रों के साथ डांस करते और अपने कॉलेज के दिनों को याद करते नजर आए।

Kartik Aaryan received his engineering degree after almost a decade. He shared a video from his convocation
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक ने कॉलेज जाकर ली डिग्री
अपने नाम वाली कस्टमाइज्ड कॉलेज जर्सी पहने हुए, अभिनेता ने खचाखच भरे ऑडिटोरियम में छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम में अभिनेता ने लोगों का दिल तक जीता, जब कार्तिक मंच पर आए और छात्रों के साथ अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक पर डांस किया, उन्होंने कॉलेज घुमा अपने शिक्षकों से मुलाकात की और छात्रों के साथ अपने कॉलेज के अनुभव भी साझा किए।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


Kartik Aaryan received his engineering degree after almost a decade. He shared a video from his convocation
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्तिक आर्यन

शिक्षकों का किया धन्यवाद
उन्होंने लिखा, "बैकबेंच पर बैठने से लेकर मेरे कन्वोकेशन के लिए स्टेज पर खड़े होने तक। यह काफी खूबसूरत जर्नी रही है। डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, आपने मुझे यादें, सपने और अब, आखिरकार, मेरी डिग्री दी (केवल एक दशक से अधिक समय लगा!)। विजय पाटिल सर, मेरे शिक्षकों और यहां के युवा सपने देखने वालों को प्यार देने के लिए धन्यवाद। यह घर आने जैसा लगता है।"

Aamir Khan: 'लवयापा' को लेकर आमिर खान ने की जुनैद की तारीफ, बोले- 'एक पिता के तौर पर मैं पीछे रह गया'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan received his engineering degree after almost a decade. He shared a video from his convocation
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्तिक आर्यन
फैंस की मिली यह प्रतिक्रिया
जैसे ही कार्तिक ने यह रील शेयर की, फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, "तो हमारे चैंपियन को अपनी डिग्री मिल गई और रूह बाबा के अंदाज में जश्न मनाया। बधाई!!!" दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार कार्तिक आर्यन ग्रेजुएट बन गए।" तीसरे फैन ने लिखा, "कार्तिक आर्यन अपने कॉलेज डीवाई पाटिल में। मुस्कान, चमक, यह सब बयां कर देती है। हम आपको पूरी तरह से महसूस कर सकते हैं। आप कितना नॉस्टैल्जिक महसूस कर रहे थे, कितना गर्व का पल है।"
विज्ञापन
Kartik Aaryan received his engineering degree after almost a decade. He shared a video from his convocation
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इस फिल्म के लिए हैं तैयार
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक अपनी अगली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के लिए तैयारी कर रहे हैं , जिसका निर्देशन समीर विद्वान करेंगे और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed