{"_id":"669fea597bd0d76c060ece89","slug":"kartik-aaryan-return-to-comedy-after-chandu-champion-sign-pati-patni-aur-woh-2-as-per-report-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन के बाद फिर से कॉमेडी का तड़का लगाएंगे कार्तिक, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन के बाद फिर से कॉमेडी का तड़का लगाएंगे कार्तिक, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर
Tue, 23 Jul 2024 11:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदू चैंपियन के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेता अब एक बार फिल्म कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह जल्द ही अपनी ही एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक ने साल 2019 की हिट फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल के लिए हामी भर दी है। अभिनेता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।
अपने स्कूल में कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सीक्वल की स्क्रिप्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है। इसमें यह भी कहा गया है कि कार्तिक एक छोटे शहर के साधारण व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्तिक को पति पत्नी और वो 2 की पटकथा बहुत पसंद आई है। जैसे ही उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भरी, निर्माताओं ने इसे जल्द शुरू करने की तैयारी तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पत्नी और वो
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रिपोर्ट के दावे के मुताबिक अभिनेता के व्यस्त शेड्यूल और कई फिल्मों को देखते हुए, निर्माताओं उनकी डेट्स ले ली हैं। भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।सीक्वल का निर्माण भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा करेंगे। वहीं, इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
कार्तिक अपने हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। वह प्यार का पंचनाम फ्रेंचाइजी, सोनू के टीटू की स्वीटी , पति पत्नी और वो , लुका छुपी और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों से लोगों के दिल जीत चुके हैं। इन दिनों वह भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के रिलीज पर बने संशय के बीच निर्माताओं का बड़ा एलान, पोस्ट साझा कर बताया कब होगी रिलीज
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के रिलीज पर बने संशय के बीच निर्माताओं का बड़ा एलान, पोस्ट साझा कर बताया कब होगी रिलीज