{"_id":"600660928ebc3e2f76722fe4","slug":"kartik-aaryan-starrer-dhamaka-to-premiere-on-ott-platform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का अब ओटीटी पर होगा ‘धमाका’, रॉनी और नेटफ्लिक्स की बात अंतिम दौर में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का अब ओटीटी पर होगा ‘धमाका’, रॉनी और नेटफ्लिक्स की बात अंतिम दौर में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धमाका में कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram/kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘धमाका’ को लेकर ओटीटी नेटफ्लिक्स से शुरू हुई इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की बात अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका एलान होने की उम्मीद दोनों पक्षों के लोग लगाए हुए हैं। पहले ये चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की गारंटी मिलने पर ही ये फिल्म की थी, लेकिन सिनेमाघरों के माहौल को देखते हुए निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram/kartikaaryan
फिल्म 'धमाका' को साइन करने से पहले कार्तिक आर्यन और फिल्म के निर्माताओं के बीच एक करार हुआ था जिसमें कार्तिक की शर्त थी कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कार्तिक ने इस फिल्म में अपने हिस्से का काम सिर्फ 10 दिन में पूरा कर दिया था और इसके बदले उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये मिले। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद उसके लाभ में से कुछ फीसदी कमाई फीस के रूप में कार्तिक को भी मिलने वाली थी।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'धमाका' के निर्माताओं ने बदले हालात में फिल्म को ओटीटी के हवाले करने का फैसला किया है। खबरें आती रही हैं कि कार्तिक इस फिल्म को ओटीटी पर बेचने के सख्त खिलाफ थे। लेकिन कार्तिक के करीबी सूत्र बताते हैं कि हर फिल्म सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होने के लिए बनती है लेकिन सिनेमाघरों के खुलने के बाद के हालात ऐसे हैं कि किस फिल्म का सिनेमाघर में कब नंबर लगेगा, किसी को कुछ पता नहीं है। ऐसे में कार्तिक ने भी अपनी जिद छोड़ दी और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया पर फिल्म 'धमाका' का अपना फर्स्ट लुक जारी करके अपने प्रशंसकों को काफी उत्साहित किया। इस फिल्म को लेकर कार्तिक खुद भी बहुत उत्साहित थे क्योंकि उन्हें इस फिल्म के जरिए निर्देशक राम माधवानी के साथ काम करने का मौका मिला है। वह चाहते थे कि राम उनके किरदार के साथ भी कोई ऐसा काम करें जिससे कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हो। राम ने ऐसा काम सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' के साथ किया है।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने हिंदी सिनेमा में धीरे धीरे अपनी छवि मजबूत की है और वह अब कॉमेडी फिल्मों और लव स्टोरीज से आगे जाकर कुछ नए तरह के किरदार करने का मन बना रहे हैं। कार्तिक की अभिलाषा है कि उनकी आने वाली फिल्मों में दर्शक उन्हें अलग अलग तरीके से देखें और उन्हें भी बतौर अभिनेता अपने अभिनय का विस्तार करने का मौका मिले। कार्तिक ने इसीलिए फिल्म ‘धमाका’ में एक पत्रकार का किरदार करने का फैसला किया। ये फिल्म एक कोरियाई फिल्म ‘द टेरर लाइव’ से प्रेरित बताई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।