फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब होगा होम मिनिस्टर के बेटे की मर्डर मिस्ट्री का असली खुलासा, प्रतीक गांधी और ऋचा की बनी जोड़ी

Tue, 19 Jan 2021 07:23 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 19 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Pratik Gandhi and Richa Chadha will be seen together in Tigmanshu Dhulia web series Six Suspects
प्रतीक गांधी, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' के बाद से इसके मुख्य अभिनेता प्रतीक गांधी खूब सराहना पा रहे हैं। साथ ही उन्हें लगातार मिल रहे हैं काम के नए नए ऑफर। जानकारी के मुताबिक प्रतीक ने मशहूर फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया की एक वेब सीरीज साइन को हां कर दी है जिसका शीर्षक होगा 'सिक्स सस्पेक्ट्स'।

Pratik Gandhi and Richa Chadha will be seen together in Tigmanshu Dhulia web series Six Suspects
तिग्मांशु धुलिया

तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनने वाली वेब सीरीज 'सिक्स सस्पेक्ट्स' में प्रतीक के साथ ऋचा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में होंगी। तिग्मांशु इससे पहले 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'आउट ऑफ लव' जैसी वेब सीरीज बना चुके हैं और उनका यह तीसरा मौका होगा जब वह किसी वेब शो पर काम करेंगे। इसकी शुरुआत मार्च के आसपास से हो सकती है।

Pratik Gandhi and Richa Chadha will be seen together in Tigmanshu Dhulia web series Six Suspects
प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'सिक्स सस्पेक्ट्स' मशहूर लेखक विकास स्वरूप के लिखे इसी शीर्षक वाले उपन्यास पर आधारित होगी। यह एक थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है जो उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री के मनचले लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वह लड़का मुख्य भूमिका में तो नहीं होगा लेकिन उसका सीरीज में अहम किरदार होगा क्योंकि जब गृह मंत्री अपने घर पर एक समारोह का आयोजन करते हैं तो उसी दौरान समारोह में आया कोई व्यक्ति गृह मंत्री के बेटे का कत्ल कर देता है। पुलिस जब इस मामले की छानबीन करती है तो वह छह लोगों को शक के घेरे में लाकर खड़ा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratik Gandhi and Richa Chadha will be seen together in Tigmanshu Dhulia web series Six Suspects
ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

गृहमंत्री के लड़के की हत्या मामले के छह संदिग्धों के पास कुछ ऐसा सामान भी बरामद होता हैं जहां से पुलिस का शक और भी ज्यादा गहरा होता है। वहीं, उन छह लोगों के पास उस लड़के को मारने की वजह भी होती है। कुल मिलाकर वेब सीरीज 'सिक्स सस्पेक्ट्स' उसी हत्या की छानबीन के इर्द-गिर्द घूमेगी।

विज्ञापन
Pratik Gandhi and Richa Chadha will be seen together in Tigmanshu Dhulia web series Six Suspects
प्रतीक गांधी - फोटो : Instagram

प्रतीक गांधी रंगमंच और फिल्मों से लगभग 15 साल से जुड़े हुए हैं लेकिन उन्हें बड़े दर्जे पर सफलता हाथ लगी वेब सीरीज 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' से। इस वेब सीरीज में प्रतीक ने स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया है जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा हुई। आने वाले समय में प्रतीक को हिंदी फिल्म 'रावण लीला' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed