फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ी फिल्म देते ही कार्तिक आर्यन ने ठुकराया सबसे बड़ा ऑफर, अपनी इस कमी को बताया वजह

Mon, 18 Feb 2019 12:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 18 Feb 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan revealed shocking thing rejected 10 crore offer after Sonu Ke Titu Ki Sweety success
Kartik Aryan - फोटो : twitter

करियर की पहली फिल्म से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके कार्तिक आर्यन के पैर इन दिनों जमीं पर नहीं हैं। कार्तिक की फिल्म 'लुका छिपी' जल्द रिलीज होने वाली हैं। पहली ही फिल्म से फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुके कार्तिक ने फिल्म के जबरदस्त हिट होने के बाद एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Kartik Aryan revealed shocking thing rejected 10 crore offer after Sonu Ke Titu Ki Sweety success
Sonu Ke Titu Ki Sweety - फोटो : file photo

कार्तिक आर्यन ने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। कार्तिक आर्यन ने बताया - 'सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ ऑफर हुए थे। मैं रोल के साथ खुद को मैच नहीं कर पा रहा था इसलिए मैंने इस ऑफर को मना कर दिया। मुझे पैसा नहीं चाहिए। मैं इस हालत में नहीं हूं जहां मुझे पैसों की ज्यादा जरुरत हूं।' वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कार्तिक ने 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के हिट होते ही अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। 

Kartik Aryan revealed shocking thing rejected 10 crore offer after Sonu Ke Titu Ki Sweety success
Sonu Ke Titu Ki Sweety - फोटो : file photo

रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक की फीस पहले 35 लाख थी और अब उन्होंने इसे 3 करोड़ कर दिया है। कहा जाता है कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब फिल्म मेकर लव रंजन, प्रोड्यूसर कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने कार्तिक को 'प्यार का पंचनामा 3' के लिए अप्रोच किया। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही इस फिल्म का अनाउंसमेंट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aryan revealed shocking thing rejected 10 crore offer after Sonu Ke Titu Ki Sweety success
sara and saif - फोटो : twitter

'सोनू की टीटू की स्वीटी' फिल्म के अलावा कार्तिक सारा अली खान की वजह से भी काफी चर्चा में थे। दलअसल, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। शो में सारा अली खान पापा सैफ के साथ पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुद बताया था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। सारा के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी।

विज्ञापन
Kartik Aryan revealed shocking thing rejected 10 crore offer after Sonu Ke Titu Ki Sweety success
Luka Chuppi - फोटो : instagram

फिल्म 'लुका छिपी' की बात करें तो यह 1 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। 'लुका छुपी' फिल्म को लक्ष्मण उतरेकर ने डायरेक्ट किया है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में नजर आए थे तो वहीं कृति सेनन 'स्त्री' फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed