सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: इन फिल्मों में खूबसूरती से मनाया गया करवाचौथ का पर्व, दिखा पति-पत्नी के प्यार का रंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Nov 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Hum Dil De Chuke Sanam Ddlj Kabhi Khushi Kabhie Gham Baghban films Based On this festival
इन फिल्मों में दिखी करवा चौथ की रौनक - फोटो : अमर उजाला

एक नवंबर को करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। लोक के इस त्योहार को फिल्मों ने भी काफी लोकप्रिय बनाया है। फिल्मों में अक्सर पारिवारिक-सामाजिक मूल्यों को दिखाने के लिए त्योहारों को अच्छे से दिखाया जाता है। इसी तर्ज पर कई फिल्मों में पति-पत्नी के प्यार के प्रतीक कहे जाने वाले इस त्योहार को भी बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। सरगी, पूजा-पाठ और फिर चांद के दीदार तक...करवा चौथ से जुड़े फिल्मों के दृश्य खूब हिट हुए। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Karwa Chauth 2023: Hum Dil De Chuke Sanam Ddlj Kabhi Khushi Kabhie Gham Baghban films Based On this festival
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
जब प्यार का जिक्र आता है तो फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को कोई कैसे भूल सकता है। यह रोमांटिक फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। इस फिल्म में करवाचौथ का सबसे खूबसूरत सीन दिखाया गया था। जहां सिमरन अपने राज का इंतजार करती है, ताकि वह उसका व्रत खुलवा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Hum Dil De Chuke Sanam Ddlj Kabhi Khushi Kabhie Gham Baghban films Based On this festival
बीवी नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

‘बीवी नंबर 1’
1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ भी करवा चौथ के त्योहार का एक सीन दिखाया गया है, जिसमें पति अपनी पत्नी की बजाय अपनी प्रेमिका के साथ ये त्योहार मनाते नजर आता है, जिसे देखने के बाद पत्नी का दिल टूट जाता है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Karwa Chauth 2023: Hum Dil De Chuke Sanam Ddlj Kabhi Khushi Kabhie Gham Baghban films Based On this festival
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया

‘हम दिल दे चुके सनम’
1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इसमें दिखाया गया है कि लड़की कुंवारी होते हुए भी अपने प्रेमी के लिए व्रत रखती है। इस फिल्म के गाने ‘चांद छुपा बादल में’ में करवा चौथ को बेहद खास अंदाज में मनाते हुए दिखाया गया है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सबको दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में करवाचौथ का गाना चांद छुपा बादल में काफी लोकप्रिय हुआ था। 
Jackie Shroff: वर्षों बाद पुराने दोस्तों संग इस फिल्म में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, बोले- कॉलेज रीयूनियन जैसा लगा

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Hum Dil De Chuke Sanam Ddlj Kabhi Khushi Kabhie Gham Baghban films Based On this festival
बागवान - फोटो : सोशल मीडिया

'बागबान'
2003 में फिल्म 'बागबान' आई थी। इस फैमिली फिल्म में होली के त्योहार को बखूबी दिखाया, साथ ही करवाचौथ का त्योहार भी पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाते हुए दिखाया गया। मजाक के अलावा, फिल्म ने प्यार, रिश्ते, ईमानदारी, परिवार और बंधन का एक मजबूत मैसेज दिया। इस फिल्म को देखने के बाद आंखों में आंसू आना लाजमी है। इस फिल्म का एक एक सीन भावुक करने वाला है। खासतौर से जब हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन करवाचौथ का व्रत एक-दूसरे से दूर होकर एक-दूसरे के लिए रखते हैं। दोनों फोन के जरिए करवाचौथ मनाते हैं और भावुक हो जाते हैं।
Karva Chauth 2023: पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कियारा से लेकर परिणीति तक का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed