फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parth Samthaan: पार्थ समथान ने पूरी की डेब्यू फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर लिखा इमोशनल नोट

Sun, 30 Jul 2023 09:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Jul 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagi Kay fame Parth Samthaan wraps up shooting of debut film Ghudchadi Starrer Sanjay Dutt Raveena
पार्थ समथान ने पूरी की 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चित टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता पार्थ समथान अब अपने बॉलीवुड डेब्यू को तैयार हैं। वह फिल्म 'घुड़चढ़ी' से फिल्मी पारी शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे बड़े सितारों के साथ नजर आएंगे। पार्थ को लेकर अब नई अपडेट यह है कि उन्होंने 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

Kasautii Zindagi Kay fame Parth Samthaan wraps up shooting of debut film Ghudchadi Starrer Sanjay Dutt Raveena
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया

पार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने डबिंग सैशन की कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक लंबा इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने संजय दत्त, रवीना टंडन और फिल्म की पूरी टीम के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। एक्टर ने लिखा है, 'शूटिंग पूरी हुई!! इन तस्वीरों में ढेर सारे इमोशंस समाहित हैं। कठिन परिश्रम, धैर्य और सबसे महत्वपूर्ण सकारात्मक रवैया। पूरी टीम के साथ 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग पूरी करना एक शानदार अनुभव रहा'।

Kasautii Zindagi Kay fame Parth Samthaan wraps up shooting of debut film Ghudchadi Starrer Sanjay Dutt Raveena
पार्थ समथान

एक्टर ने आगे लिखा, 'मेरे को-स्टार संजय दत्त बाबा को सबसे ज्यादा शुक्रिया, वह बहुत शानदार हैं। खूबसूरत रवीना टंडन और खुशाली कुमार को भी शुक्रिया। तकनीशियंस, असिस्टेंट, लाइटमैन और स्पॉट दादा को दिन-रात खुशी-खुशी काम करने के लिए स्पेशल थैंक्स। आखिर में हमारी क्यूट प्रोड्यूसर निधि दत्ता और डायरेक्टर बिनॉय गांधी का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे फिल्म में 'चिराग' बनाया।
KRK: केआरके को रजनीकांत की पर्सनालिटी का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, ट्विटर पर अभिनेता के फैंस ने जमकर लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagi Kay fame Parth Samthaan wraps up shooting of debut film Ghudchadi Starrer Sanjay Dutt Raveena
पार्थ समथान

एक्टर ने आगे लिखा, 'उम्मीद है कि चटख रंगों के साथ चिराग शाइन कर पाएगा और दर्शकों को पसंद आएगा। अरे हां! मेरा असली चिराग, हमारा राइटर दीपक कपूर भारद्वाज खूब सारा प्यार डार्लिंग तुम्हें। तब तक आप सभी जुड़े रहिए, क्योंकि अभी तो पार्टी शुरू हुई है।'
Mandakini: मंदाकिनी की फिल्म के इस सीन को देख होश खो बैठा था दाऊद, डॉन संग अफेयर की खबरों ने खत्म किया करियर

विज्ञापन
Kasautii Zindagi Kay fame Parth Samthaan wraps up shooting of debut film Ghudchadi Starrer Sanjay Dutt Raveena
संजय दत्त, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त, रवीना टंडन, पार्थ समथान, खुशाली कुमार फिल्म में अहम रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। 
Sonu Nigam: लोगों की शादियों में पिता के साथ स्टेज शो करते थे सोनू निगम, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed