फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना और अनुष्का इस वजह से हो गईं 'परेशान', मदद के लिए आगे आए शाहरुख

Sun, 07 Oct 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif and anushka sharma face the problem in film zero
zero

हम जिसके पीछे लग जाते हैं, लाइफ बना देते हैं। एक जनवरी को रिलीज हुए जीरो के टीजर का अंत इसी संवाद से होता है। फिल्म दिसंबर में आएगी। इसकी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। रोमांटिक कहानियां कहने वाले निर्देशक आनंद एल राय की जीरो उनकी पिछली फिल्मों से अलग है। क्यों बनाई उन्होंने एक बौने इंसान की कहानी, उन्होंने बताया अमर उजाला को।

katrina kaif and anushka sharma face the problem in film zero
swara bhaskar anand l rai shah rukh khan

साल के अंत में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान स्टारर जीरो का पहला टीजर एक जनवरी को आया और दूसरा ईद के मौके पर, तीन महीने पहले। फिल्म की चर्चा करीब दो साल से है लेकिन शाहरुख और निर्देशक आनंद एल राय इस पर बात करना टालते रहते हैं। टीजर में सबने भले देख लिया कि शाहरुख बौने इंसान का किरदार निभाने जा रहे हैं। इससे अधिक फिल्म का कोई व्यक्ति कुछ बताने को राजी नहीं है। यह जरूर है कि जीरो से जुड़ी कुछ उड़ती-उड़ती खबरें मीडिया आती रही हैं। इसके बावजूद हाल में आनंद एल राय से एक विशेष बातचीत में अमर उजाला ने पूछा कि वह जीरो क्यों बना रहे हैं, तब तनु वेड्स मनु सांझणा और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के डायरेक्टर ने इसका जवाब दिया।

katrina kaif and anushka sharma face the problem in film zero
zero

राय से जब पूछा गया कि ऐसे वक्त में जबकि खोखली चीजें और कमजोर बातें भी बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर हर आदमी अपने आप में बड़ा है, वह एक बौने इंसान की कहानी लेकर आ रहे हैं। हर लघु को विराट बताने वाले इस दौर में कद में छोटे एक आदमी की कहानी कहने की उन्हें क्या जरूरत महसूस हुई, तो आनंद एल राय ने कहा कि 'फिल्म पर चर्चा बिल्कुल इसी मुद्दे से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि आज से पांच साल पहले हमारे यहां पर सुपर हीरोज की कहानियां खूब दिखने लगीं थीं। उनकी बातें होने लगीं, कृष और रावन बनी, छोटे पर्दे पर देसी सुपरहीरो आए। विदेशी सुपर हीरो भी तब आ रहे थे। परंतु मैंने जब भी इन सबको देखा तो लगा कि हम भारतीय लोग ऐसे नहीं हैं। ये 250 मंजिला बिल्डिंग पर खड़ा आदमी, सुपरहीरो अच्छा तो लगता है, अभी हाथ ऊपर करेगा और उड़ जाएगा। यह अपनी बहादुरी से, बातों से प्रेरित भी करेगा। मुझे लगा कि विदेशियों की कहानियों में सुपर हीरो उड़ सकता है परंतु हमारी कहानियों में अभी उसे उड़ने में वक्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif and anushka sharma face the problem in film zero
zero

राय ने कहा,'तब एक बात आई थी, अभी हम कद में छोटे हैं। इस बात ने मुझे प्रेरित किया कि मैं एक कद में बौना कहे जान वाले इंसान की कहानी सुनाऊंगा। जो कि मेरे मन में हमारी असलीयत है। वहां से यह कहानी शुरू हुई। इस बीच जीरो को लेकर कुछ नई बातें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख का किरदार एक एलियन यानी दूसरे ग्रह से आए व्यक्ति का है। शाहरुख ऐसे ग्रह से धरती पर आए इंसान के रूप में दिखेंगे, जो यहां के लोगों को जिंदगी जीना सिखाएगा इसीलिए फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग अमेरिका के कुछ प्रांतों और उसके अंतरिक्ष केंद्र नासा में हुई। शाहरुख के किरदार को एक अंतरिक्ष सैटेलाइट के जरिये धरते पर आता दिखाया गया है। वह बताएंगे कि जिस ग्रह से वह आए हैं वहां के लोगों का औसत कद और शारीरिक बनावट छोटी ही होती है। अत: इस छोटे कद को कमतर या अधूरा मानने की बात बेकार है।' 

विज्ञापन
katrina kaif and anushka sharma face the problem in film zero
zero

चर्चाओं की मानें तो फिल्म इंसानी किरदारों में अधूरेपन को नजरअंदाज करके जिंदगी को उसी रूप में जीने का सबक देगी, जैसी वह सामने आती है। फिल्म में कटरीना कैफ जहां अपने ढलते करिअर से परेशान फिल्म अभिनेत्री के रूप में दिखेंगी, वहीं अनुष्का शर्मा नासा में काम करने वाली ऐसी वैज्ञानिक बनी हैं जिनका आईक्यू लेवल एक बीमारी से ग्रस्त होने के बाद कम हो जाता है। वह जीवन में आई इस समस्या से जूझने लगती हैं। फिल्म में शाहरुख इन लोगों के माध्यम से यही सिखाएंगे कि बड़ा बनना सिर्फ ऊंचाइयों को छूकर ही नहीं होता। जिंदगी जिंदादिली का नाम है। हालांकि आनंद एल राय फिलहाल फिल्म की कहानी और इसके किरदारों पर बात करने को राजी नहीं हैं। वह मुस्कुरा कर कहते हैं, 'बस थोड़े दिन और, फिर इनके बारे में विस्तार से बात करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed